Basti News: उल्लास के साथ मनाया गया राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का 61 वां स्थापना दिवस
परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने स्वर्गीय बी.एन. सिंह, पी.एन. शुक्ल का स्मरण करते हुये कहा कि आज कर्मचारियों को जो सुविधायें प्राप्त हो रही हैं उसके पीछे हमारे पूर्वज नेताओं के संघर्षो का लम्बा इतिहास है। परिषद के जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि पिछले 60 वर्षो में अनेक आन्दोलन किये गये, कर्मचारी नेता जेल, गये लाठियां खाई, बर्खास्त हुये किन्तु अपने मुद्दों से पीछे नहीं हटे। ऐसे महान नेताओं से प्रेरणा लेकर हमें पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की मांग को लेकर एकजुटता बनाये रखनी होगी, यही पूर्वज नेताओं के प्रति भी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
परिषद के 61 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति ने कहा कि सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने परिवार के हैं। इन्हें सम्मानित करना बड़ा अवसर है। कोषागार से सम्बंधित सभी समस्याओं का प्रभावी ढंग से निस्तारण कराया जाता है।
कार्यक्रम में कोषागार कर्मचारी संघ अध्यक्ष अखिलेश पाठक, पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय आर्य, कलेक्टेªट कर्मचारी संघ के मंत्री आशीष कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ अध्यक्ष अरूणेश पाल, ग्राम विकास अधिकारी संघ मंत्री सुधीर सिंह, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ अध्यक्ष ई0 अभिषेक सिंह, ग्राम विकास अधिकारी संघ के मण्डल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, ट्यूबेल टेक्निकल इम्पलाइज एसोसिएशन अध्यक्ष सन्तोष राव, ई. राजेश श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक संघ अध्यक्ष अजय सिंह, बोरिंग टेक्नििशियन लघु सिंचाई अध्यक्ष सुभाष पाण्डेय, ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन अध्यक्ष शीतल गुप्ता, आई.टी.आई कर्मचारी संघ अध्यक्ष हरिशंकर, सिंचाई संघ अध्यक्ष सुभाष मिश्र, अधीनस्थ कृषि सेवा संघ अध्यक्ष अभिषेक सिंह, पेंन्शनर्स कल्याण संस्थाध्यक्ष जलालुद्दीन आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि 61 वां स्थापना दिवस समीक्षा और संकल्प का दिन है। हम सब शपथ लें कि जब तक पुरानी पेंशन नीति बहाल नहीं होती आन्दोलनों में पूरी ताकत झोंक दें।
यह भी पढ़ें: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराये सरकार- महेन्द्र श्रीवास्तव
इस अवसर पर परिषद से सम्बद्ध सेवा निवृत्त कर्मचारी रामधनी चौधरी, प्रदीप श्रीवास्तव, रामानुज शुक्ल, राधेश्याम, सालिगराम वर्मा, उदयपाल, सिद्धू प्रसाद, एस.आर. कन्नौजिया, श्रीमती मंजू सिंह पाल, श्रीमती भारती सिंह, योगेन्द्र यादव, जे.पी.एन. सिंह, कौशल चौधरी, उपेन्द्र सिंह को उनके योगदान के लिये अंग वस्त्र, प्रशस्ति-पत्र भेंटकर फूल मालाओं के साथ सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समाजसेवी जगदीश प्रसाद शुक्ल के साथ ही परिषद के प्रमोद शुक्ल, मंशाराम चौधरी, उमेश, सुभाष चन्द्र पाण्डेय, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, अखिलेश शुक्ल, रामचरन, विश्वनाथ श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, दिलीप वर्मा, अनूप वर्मा, हरिकिशोर, अविनाश कुमार, मो. अजहर, राम प्रकाश, रूद्र नरायन रूदल, राम बचन भारती, अशोक चौहान, राम भरत पाल, के साथ ही सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है