यूपी के इन 50 गाँव को होगा फायदा, इस जगह बनेगा पुल
सरकारी पहल से बदलेगा गांव
मुख्य अतिथि सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त कोशिशों से गांवों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है. उनका कहना था कि पुल, सड़क और बिजली जैसी सुविधाएं किसी भी क्षेत्र के विकास की नींव होती हैं और इसी दिशा में लगातार काम किया जा रहा है.
अन्य विकास कार्य भी जारी
विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने जानकारी दी कि भरहेचौरा पुल के अतिरिक्त क्षेत्र में अन्य पक्के पुलों और सड़कों को निर्मित कराने के काम भी प्रगति पर है. बहुत से मार्गों का चौड़ीकरण पुरा कर लिया गया है और ग्रामीण संपर्क मार्गों को मुख्य सड़कों से जोड़ा जा रहा है. बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं. साथ ही सरकारी योजनाओं की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाई जा रही है. ग्रामीणों की मांग पर अंत्येष्टि स्थल निर्माण की घोषणा भी की गई.
सीमा क्षेत्र को भी मिलेगा लाभ
भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने जानकारी दी कि यह पुल सिर्फ एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि क्षेत्र की जीवनरेखा साबित होगा. इससे करीब 50 गांवों के साथ बिहार सीमा के लोगों को भी आवागमन में राहत मिलेगी. व्यापार, शिक्षा और रोजमर्रा की गतिविधियों को इससे नई गति मिलेगी.
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अजीत कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही. अध्यक्षता रोहित मिश्रा ने की और संचालन जयप्रकाश मिश्रा एडवोकेट द्वारा किया गया. बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों भी मौजूद थे.
छोटी गंडक नदी पर निर्मित होने वाला यह पुल लगभग 50 गांवों के लोगों के लिए सीधा और सुरक्षित संपर्क मार्ग उपलब्ध कराएगा. वर्षों से चली आ रही आवागमन की परेशानी खत्म होगी. किसानों को फसल बाजार तक पहुंचाने में आसानी मिलेगी, छात्रों का समय बचेगा और सीमावर्ती क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी. यह पुल क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।