यूपी: BSP विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर छापा, भारी पुलिस बल तैनात

सुबह 7 बजे पहुंची आयकर टीम, वित्तीय लेनदेन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच

यूपी: BSP विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर छापा, भारी पुलिस बल तैनात
यूपी: BSP विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर छापा, भारी पुलिस बल तैनात

उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा. सुबह करीब 7 बजे आयकर विभाग के अधिकारी विधायक के आवास पर पहुंचे. कार्रवाई के दौरान आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा, जबकि अंदर दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी गई.

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की करीब 30 अधिकारियों की टीम इस कार्रवाई में शामिल है. बताया जा रहा है कि टीम वित्तीय लेनदेन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है. छापे के दौरान आवास के अंदर और बाहर की आवाजाही को पूरी तरह से रोक दिया गया, जिससे इलाके में लोगों की भीड़ और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया.

कार्रवाई की खबर सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं. कई लोग इस छापे को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक तौर पर इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया है.

बस्ती में इस रूट पर चौड़ी हो रही सड़क, 112 करोड़ की सड़क परियोजना में तेजी यह भी पढ़ें: बस्ती में इस रूट पर चौड़ी हो रही सड़क, 112 करोड़ की सड़क परियोजना में तेजी

गौरतलब है कि विधायक उमाशंकर सिंह कैंसर से पीड़ित बताए जाते हैं. छापे की खबर के बाद उनके समर्थकों में चिंता का माहौल देखा गया. वहीं, मीडिया को आवास से दूरी पर रखा गया, जिससे कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी सीमित रही.

मुम्बई से यूपी के लिए होली स्पेशल ट्रेन, देखें स्टेशन और टाइमिंग यह भी पढ़ें: मुम्बई से यूपी के लिए होली स्पेशल ट्रेन, देखें स्टेशन और टाइमिंग

आयकर विभाग की यह कार्रवाई कई घंटों तक चल सकती है. विपक्षी दलों की नजरें भी इस पूरे घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं. फिलहाल, जांच पूरी होने और विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है.

UP में 5757 करोड़ का मेगा हाईवे: कानपुर से कबरई तक बनेगा 118 किमी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे यह भी पढ़ें: UP में 5757 करोड़ का मेगा हाईवे: कानपुर से कबरई तक बनेगा 118 किमी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है