मुम्बई से यूपी के लिए होली स्पेशल ट्रेन, देखें स्टेशन और टाइमिंग
होली पर यूपी के यात्रियों के लिए खुशखबरी
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 09075 होली स्पेशल ट्रेन मुम्बई सेंट्रल से 25 फरवरी, 4 मार्च, 11 मार्च, 18 मार्च एवं 25 मार्च 2026 को संचालित की जाएगी. वहीं वापसी में 09076 स्पेशल ट्रेन काठगोदाम से 26 फरवरी, 5 मार्च, 12 मार्च, 19 मार्च एवं 26 मार्च 2026 को चलेगी. यह ट्रेन सुपरफास्ट श्रेणी की होगी, जिससे यात्रियों को कम समय में सफर पूरा करने में सहूलियत मिलेगी.
यह विशेष गाड़ी मार्ग में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इनमें प्रमुख रूप से:
मुम्बई सेंट्रल,बोरीवली,वापी,वलसाड,सूरत,वडोदरा,रतलाम,कोटा,गंगापुर सिटी,हिंडौन सिटी,भरतपुर,मथुरा,हाथरस सिटी,कासगंज,बदायूं,बरेली जंक्शन,बरेली सिटी,इज्जतनगर जंक्शन,बहेड़ी, किच्छा,लालकुआं जंक्शन,हल्द्वानी एवंकाठगोदाम शामिल हैं.
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि होली के दौरान बाहरी राज्यों से आने-जाने वाले यात्री की संख्या में भारी इजाफा होता है, खासकर महानगरों से उत्तर भारत की ओर यात्रा करने वालों की. इसी को ध्यान में रखते हुए यह स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय रहते आरक्षण कर लें और यात्रा से पहले ट्रेन के समय एवं अन्य विवरण की पुष्टि कर लें.
इस होली स्पेशल ट्रेन के संचालन से मुम्बई, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के रास्ते उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. रेलवे प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएंगी.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है