बस्ती: DM ने निर्देश दिए, लम्बित ऋण आवेदनों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित करें
Basti News
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वार्षिक ऋण योजनाओं के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शतप्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जाए. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, पीएम स्वनिधि, पशुपालन, मत्स्य विभाग और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराया जाए.
बैठक में बैंक और ऋण वितरण, सीडी रेशियों और वित्तीय समावेशन योजनाओं की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को लम्बित ऋण आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करने और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.
जनप्रतिनिधियों ने जनता की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया. जिलाधिकारी ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए शिकायत और सुझावों का शीघ्र निस्तारण किया जाए.
यह भी पढ़ें: बस्ती के कोच अनिकेत उपाध्याय को बड़ी उपलब्धि, Cricket Australia से Level-2 सर्टिफिकेट हासिलबैठक का संचालन एलडीएम आरएन मौर्या ने किया. इसमें सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, अग्रणी बैंक अधिकारी नम्रता किरण, डीडीएम नाबार्ड मनीष कुमार, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, डीएचओ अरुण कुमार त्रिपाठी, भूमि संरक्षण अधिकारी राजमंगल चौधरी, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, विधायक प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र सोनकर, सरोज मिश्र, मो. सलीम, फूलचन्द्र श्रीवास्तव और जिला समन्वयकगण सहित अन्य अधिकारी और समिति सदस्य उपस्थित रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है