शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराये सरकार- महेन्द्र श्रीवास्तव

Uttar Pradesh News

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराये सरकार- महेन्द्र श्रीवास्तव
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराये सरकार- महेन्द्र श्रीवास्तव

कांग्रेस आरटीआई विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्वान्चल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के  अपमान और उत्पीड़न की कड़े शव्दों में निन्दा करते हुये कहा कि भाजपा सनातन  परम्परा के रक्षा की बात करती है किन्तु अब यह स्पष्ट हो गया है कि सत्य बात कहने वाले साधू, संत, शंकराचार्य तक उन्हें पसन्द नहीं है. जो साधू संत भाजपा के अन्याय, अत्याचार का विरोध करते हैं उन्होने षड़यंत्र पूर्वक फंसाया जा रहा है.

प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस नेता महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि पहले तो कुम्भ के दौरान  पुलिस ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एवं उनके शिष्यों को स्नान करने से रोका, बटुकों को मारा पीटा. अब एक कथित षड्यंत्र के तहत शंकराचार्य और स्वामी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी समेत अन्य के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कर उनकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने का प्रयास किया गया है. यह स्थितियां दुर्भाग्यपूर्ण हो.

उन्होने मांग किया कि इस मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच करायी जाय और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की छवि धूमिल कराने का षड़यंत्र बंद हो. 

यूपी के इन 145 गाँव में जमीन बिक्री पर रोक, जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण यह भी पढ़ें: यूपी के इन 145 गाँव में जमीन बिक्री पर रोक, जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है