Basti News: धम्म चारिका में दिया महात्मा बुद्ध का संदेशः स्वच्छता के महानायक संत गाडगे के योगदान पर चर्चा
Basti News
मुख्य वक्ता बी.पी. सक्सेना, प्रदीप कुमार गौतम, के.सी. मौर्य, समाजसेवी के.पी. राठौर, एडवोकेट अनूप कुमार, रामचेत निराला ने कहा कि गौतम बुद्ध का मुख्य संदेश शांति, करुणा, अहिंसा का पालन करना है. उन्होंने बताया कि जीवन दुखों से भरा है, लेकिन सही ज्ञान से इन्हें दूर किया जा सकता है. बुद्ध के अनुसार, व्यक्ति को अपने मन और क्रोध पर विजय पानी चाहिए, अतीत या भविष्य की चिंता छोड़कर वर्तमान में जीना चाहिए, और स्वयं के मोक्ष के लिए खुद ही प्रयास करना . वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता के महानायक संत गाडगे के जीवन से युवा पीढी को प्रेरणा लेनी चाहिये.
कार्यक्रम में मिशनरी गायक मनीष कुमार प्रेमी और राजकुमार के गीतों की प्रस्तुतियों ने वातावरण को सरस बना दिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष भूमिका आर पी गौतम व मनमोहन भारती ग्रुप का रहा, जिन्होंने अपने गीतों से समाज में एक नई चेतना व अपने महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया.
यह भी पढ़ें: पुणे से बस्ती आने वाले यात्रियों को राहत: चलेगी होली स्पेशल ट्रेन , देखें टाइमिंग और रूटआयोजक रविंद्र कनौजिया और डॉ. अनिल कुमार रंजन ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि पिछड़े और उपेक्षित समाज को ऊपर उठाने , समाज में एक नई ऊर्जा व अपने समाज के संतों गुरुओं और महापुरुषों के प्रति जानकारी रखना हम सबका दायित्व है.
यह भी पढ़ें: Basti News: किडनी के उपचार में होम्योपैथ की भूमिका पर डा. वी.के. वर्मा ने प्रस्तुत किया शोध पत्रकार्यक्रम में डॉ. अनिल कुमार रंजन, बंसीलाल गौतम, हकीम भगत सिंह, रामचंद्र, सतीश राव, सूरज कुमार गौतम, ब्रिज कुमार, डॉ. शत्रुघ्न, विशाल यादव, पिंटू गौतम, राजेश कन्नौजिया, धर्मेंद्र कनौजिया रामू कनौजिया के साथ ही स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है