बस्ती के गनेशपुर नगर पंचायत की बदलेगी तस्वीर? बैठक में 12 करोड़ के विकास प्रस्ताव
गनेशपुर नगर पंचायत में बड़ा विकास प्लान!
अध्यक्ष सोनमती चौधरी ने कहा कि गनेशपुर की जनता से जो वायदे किये गये थे उसे चरणबद्ध ढंग से पूरा कराया जा रहा है. नागरिकों को बेहतर सुविधा दिलाना उनकी प्राथमिकता है. बैठक में सभी वार्ड में पेयजल की व्यवस्था हेतु आरओ एवं नई टंकी का निर्माण किया जाने, निकाय की आय हेतु तालाब नीलामी, दुकान लाइसेंस, भवन मानचित्र हाउस टैक्स आदि से धन अर्जित किए जाने पर चर्चा की गई.
अधिशासी अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि बोर्ड की बैठक में जो प्रस्ताव आये हैं उसे धन प्राप्त होते ही पूरा कराया जायेगा.बैठक में सभासद रेशमा देवी, निर्मला देवी, अंकित कुमार, ब्रम्हा प्रसाद, मो. फरहान, इन्द्रजीत यादव, मो. फारूक, सुमन, गणेश कुमार, शिव नरायन, दुर्गेश, पूजा, सुनीता देवी, मधु श्रीवास्तव, मो. मुख्तार आदि ने अपने-अपने वार्डो की समस्याओं को रखा और विकास कार्य कराने पर जोर दिया. बोर्ड की बैठक सम्पन्न कराने में दुर्गा प्रसाद चौधरी, मो. आरिफ, रिकूं, विकास, सूरज, सुधीर आदि ने योगदान दिया.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है