बस्ती नगर पालिका कार्यालय में अरुण जेटली के निधन पर शोक सभा

बस्ती नगर पालिका कार्यालय में अरुण जेटली के निधन पर शोक सभा
A 1
Basti news. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भारत के पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली जी के निधन पर नगर पालिका कार्यालय में शोक सभा  हुई.जेटली को अपनी श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने कहा कि ‘आदरणीय जेटली जी का निधन भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता। उनके संगठन और राष्ट्र निर्माण में भूमिका अतुलनीय है। देश क्रांतिकारी बदलाव के लिए आपको सदा याद करता रहेगा। मै उनको भावपूर्ण श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना करती हूं.’
इसी क्रम में  जेटली को अपनी श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर मिश्र ने कहा कि ‘देश को उनकी कमी हमेशा खलेगी, राज्य सभा में पक्ष और विपक्ष में रहते उनके दिए गए भाषण हमेशा चिरन्तन रहेंगे। ऐसे वरिष्ठ नेता का हम सब को छोड़ कर जाना सभी के लिए वज्राघात के जैसा है वे सदैव हमारे हृदयों में वास करेंगे, प्रभु हरि से प्रार्थना करता हूं कि जेटली जी के परिजनों को शक्ति प्रदान करें और उनकी पूण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।’
शोक सभा में प्रमुख रूप से अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी, सभासद चुनमुन लाल,मो0 अहमद, ताड़क जायसवाल,डब्लू सोनकर, भाजपा कार्यकर्ता संजय उपाध्याय, रणजीत सिंह, चिन्टू मिश्रा, अमर निषाद, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, न0पा0 कर्मचारी सफाई इं0 सोम कुमार, राजकुमार लाल, सचिदानन्द सिंह, कनिक राम वर्मा, विपुल शुक्ला, शुभम शेखर यादव,वेद प्रकाश पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, अजय तिवारी सहित समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
On

ताजा खबरें

LIC Best Policy || बंपर रिटर्न देने वाली LIC की ये पॉलिसी, मैच्योरिटी पर मिलेंगे 55 लाख रुपये, जानें पूरी डिटेल
KVS Admission || केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए चाहिए कौन-कौन से दस्‍तावेज, यहां देख लें पूरी लिस्‍ट
Lok Sabha Election 2024: क्या इन संस्थाओं को अपनी विश्वसनीयता की भी फ़िक्र है?
Holi 2024: होली पर होगा चंद्रग्रहण का साया! एक सदी बाद फिर दोहराया इतिहास, जानें- क्यों है खास?
Business Idea || बिजनेस के लिए पैसा चाहिए तो, सरकार की इन स्कीम से मिलेगा फायदा, चेक करें डीटेल्स
Post Office NPS Scheme || घर बैठे खोल सकते हैं NPS खाता, जानें नेशनल पेंशन स्कीम के क्या हैं फायदे?
Holi 2024: होली के बाद बस्ती में निभाई जाएगी सालों पुरानी परंपरा, बच्चों से लेकर वृद्ध तक होंगे शामिल
Happy Holi wishes 2024: होली पर अपने करीबियों को यूं करें विश,ऐसे दें होली की शुभकामनाएं और विदाई
Free Keyboard With Tablet || टैबलेट के साथ कीबोर्ड FREE, लैपटॉप पर ₹5000 की छूट; गजब के ऑफर्स कन्फर्म
Fd Interest Rate Up To 9.25% || FD पर 9.25% तक ब्‍याज कमाने का मौका! इन 3 बैंकों ने बदले हैं रेट