Basti Politics: बस्ती में बीजेपी के लिए कम नहीं हो रहीं मुश्किलें! नहीं संभले तो लोकसभा में होंगी ये चुनौतियां

UP Nikay Chunav 2023: बागी, भितरघाती बने हैं भाजपा के लिये चुनौती

Basti Politics: बस्ती में बीजेपी के लिए कम नहीं हो रहीं मुश्किलें! नहीं संभले तो लोकसभा में होंगी ये चुनौतियां
Bjp
Basti Lok Sabha Election 2024: निकाय चुनाव में मेयर की सभी 17 सीटे जीतकर निश्चित रूप से भाजपा खुश है और उसे होना भी चाहिये.  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही मंत्रिमण्डल और पूरे भाजपा संगठन, विधायक, सांसदों ने निकाय चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दिया था तो परिणाम आना ही था . 
 
बस्ती के नजरिये से देखें तो  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन सभा और  उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सम्पर्क एवं सांसद हरीश द्विवेदी के अथक परिश्रम के बावजूद बस्ती नगर पालिका परिषद में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा और भाजपा नेता चुनाव परिणामों के बाद अब खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं. 
 
निकाय चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब सियासी खेमों में यह चर्चा गर्म है कि लोकसभा 2024 में कौन भारी पड़ेगा.  लोगों का कयास है कि यदि सांसद हरीश द्विवेदी को पुनः मौका दिया तो और समाजवादी पार्टी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी को उम्मीदवार बनाया तो लडाई कांटे की होगी.  अभी से लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर है.  लोग यह भी कह रहे हैं कि कुशल संगठनकर्ता अनुभवी महेश शुक्ल के जिलाध्यक्ष होते हुये आखिर भाजपा के समक्ष संकट क्यों हैं. 
 
विधानसभा चुनाव में चार सीटों पर करारी हार के बाद निकाय चुनाव की हार को  भाजपा संगठन और जन प्रतिनिधि भले ही सामान्य ले रहे हो किन्तु नेतृत्व के बडे जिम्मेदार समझ गये हैं कि यदि अभी से न चेते तो लोकसभा चुनाव में  सभी 80 सीटों को जीत लेने का दावा काफूर हो सकता है.  बहरहाल बस्ती के निकाय चुनाव जनादेश बिल्कुल भाजपा के पक्ष में नहीं है.  
प्रदेश स्तर पर यदि समीक्षा करें तो इस चुनाव ने रणनीतिक रूप से फिर चूके मुख्य विपक्षी दल सपा के लिए संदेश तो दिया ही है, पहली बार शत प्रतिशत नगर निगमों व अन्य निकायों में पहले से बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल करने वाली भाजपा को भी अलर्ट किया है.  नतीजे यह भी बता रहे हैं कि बसपा को मजबूती से मैदान में आने के लिए पुराने प्रयोगों से बात बनने वाली नहीं है और आम आदमी पार्टी व एआईएमआईएम को नजरअंदाज कर रणनीति बनाना, आगे मुख्य राजनीतिक दलों को भारी पड़ सकता है.  इस चुनाव में सिंबल पर चुनाव में हिस्सा लेने वाले दलों को न सिर्फ उनकी चूक का एहसास कराया है, बल्कि लोकसभा चुनाव के लिए उन्हें सजग भी किया है. 
नतीजों से स्पष्ट हो गया है कि शहरों में भाजपा का दबदबा कायम है.  पार्टी इन नतीजों को ऐतिहासिक करार देकर लोकसभा चुनाव की ऊंचे मनोबल से तैयारी का आगाज कर सकती है.  लेकिन, कई जगह उसके अपने ही विधायक-सांसद चिंता का सबब बने हैं.  कई सांसदों-विधायकों को अपने शुभचिंतकों के सिवा कोई दूसरा पसंद नहीं है.  सिर पर लोकसभा चुनाव होने के बावजूद कई जगह सांसदों-विधायकों ने मनचाहे प्रत्याशी को टिकट न मिलने से न सिर्फ भितरघात किया, बल्कि कई जगह तो बागी लड़ाकर उनकी मदद भी की.  लोकसभा चुनाव से पहले भितरघातियों व बागियों को लेकर भाजपा को स्पष्ट संदेश देना होगा.  नगर पंचायतों व पालिका परिषदों के कई सीटों के नतीजे इसकी बानगी हैं. 
यदि भाजपा ने भितरघात और सत्ता के अहंकार पर नियंत्रण न किया तो लोकसभा चुनाव में उसकी मुश्किलें बढ सकती है इसमें संदेह नहीं.  

 

On
Follow Us On Google News

ताजा खबरें

Indian Railway को 2 साल में वंदे भारत ट्रेन से कितनी हुई कमाई? रेलवे ने कर दिया बड़ा जानकारी
UP Board Results 2024: बस्ती के इस स्कूल में 10वीं और 12वीं के रिजल्ट्स में बच्चों ने लहराया परचम, देखें लिस्ट
UP Board Results 2024 Lucknow Toppers List: यूपी बोर्ड में लखनऊ के इन 9 बच्चों में लहराया परचम, जानें किसकी क्या है रैंक
UP Board Toppers List District Wise: यूपी के कौन से जिले से कितने टॉपर, यहां देखें बोर्ड की पूरी लिस्ट, 567 ने बनाई टॉप 10 में जगह
UP Board Results Basti Toppers Mark Sheet: बस्ती के चार बच्चों में 10वीं 12वीं के रिजल्ट में बनाई जगह, देखें उनकी मार्कशीट
UP Board Result 2024 Ayodhya Toppers List: 10वीं-12वीं के रिजल्ट में अयोध्या के सात बच्चों ने गाड़ा झंडा, यहां देखें लिस्ट
UP Board Result 2024: बस्ती की खुशी ने यूपी में हासिल की 8वीं रैंक, नुपूर को मिला 10वां स्थान
UP Board 10th 12th Result 2024 Basti Toppers List: यूपी बोर्ड ने जारी किए रिजल्ट, 12वीं के रिजल्ट में बस्ती मंडल का जलवा
UP Board Results 2024 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी, देखें यहां, जानें- कैसे करें चेक
UP Board कल जारी करेगा 10वीं और 12वीं के Results 2024, यहां करें चेक
Lok Sabha Election 2024: संतकबीरनगर में सपा को बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने छोड़ी पार्टी
i-Phone 16 पर आई बड़ी खबर, जानें- कब तक होगा लॉन्च और क्या होंगे फीचर्स, कैमरा होगा शानदार?
Post Office Scheme News: पोस्ट ऑफिस की नई स्कीम के बारे में जानते हैं आप, होगा बड़ा फायदा, यहां जानें सब कुछ
Uttar Pradesh Ka Mausam: जल्द गर्मी से मिलेगी राहत देखे कब से है आपके जिले मे बारिश
उद्योगिनी स्कीम: बुटिक, ब्यूटीपॉर्लर या बेकरी शॉप.. इन कारोबारों के लिए सरकार दे रही लोन
Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की ये योजना महिलाओं को बना सकती है 2 साल में अमीर
Vande Bharat Sleeper Coach की ये सात खासियत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, रेलवे देगा ये शानदार सुविधाएं
Indian Railway में नौकरियों की बहार, 1Oवीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, यहां जानें पूरा प्रॉसेस फीस
UP Board Result 2024: छात्रों को इंतजार हो सकता है खत्म इस महीने आएगा रिजल्ट
Uttar Pradesh Tourism: UP में यहां नहीं घूमे तो कुछ नहीं घूमा, जानें शानदार जगहों के बारे में