उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग का अलर्ट जारी, इस तारीख़ से शुरू होगा मानसून
उत्तर प्रदेश में मानसून का बदलाव
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से खबर आ रही है कि जून माह का प्रारंभ होने के साथ-साथ मानसून भी प्रारंभ हो चुका है. इसके पूर्व में प्री मानसून के जरिए बारिश का माहौल बन चुका है पश्चिम प्रदेश और पूर्वी बिहार के ऊपरी वायुमंडल में 5000 फीट की ऊंचाई पर चक्रवर्ती हवा का इलाका बन चुका है. इसी बीच बुधवार के दिन वर्षा का असर देखा जा रहा है मानसून के दस्तक के पूर्व आखिरी वर्षा तेज हो सकती है इसके उपरांत 10 जून तक मानसून बनने का इंतजार अब करना पड़ सकता है
इस मानसून को लेकर मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के एक जांच के मुताबिक परखा गया है कि पूर्वानुमान पर ध्यान देना होगा. इधर मानसून उड़ीसा के पुरी तक पहुंच चुका है आगामी 10 से 12 जून के बीच में गोरखपुर शहर में दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है अब इधर लगातार तीन दिन तक प्रतिदिन 2.5 मिलीमीटर होगी तो मौसम विभाग के मानक पर मानसूनी वर्षा करार दी जा सकती है.
मौसम विभाग का अनुमान जानिए क्या है
मौसम विज्ञान के अनुसार गोरखपुर शहर में औसत से अधिक मानसूनी वर्षा का अनुमान लगाया गया है अब बरसात के मौसम में वर्षा के चलते गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है. कुछ दिनों पहले मंगलवार के दिन बादलों के छाए रहने पर हवा के निरंतर चलते रहने का कारण बीते दिन के मुकाबले अधिक तापमान में गिरावट दर्ज हुई थी
इधर अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड बन चुका है जिसमें लोगों को गर्मी से मामूली सा राहत मिल चुका है जिसमें न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है इस दौरान रात में उमस अपनी जगह बनाया हुआ है न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस नापा गया है मौसम विज्ञान ने अगले 2 दिन तक तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना व्यक्त की है इधर अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद जताई जा रही है इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को रात में गर्मी से राहत भी मिल सकती है.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।