LPG संकट की अफवाहों पर योगी का बड़ा बयान, बोले- जनता जिनको नकार चुकी वही फैला रहे भ्रम
Uttar Pradesh News
145 करोड़ भारतीयों को एकजुट रहने की अपील
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह समय पूरे देश के एकजुट होकर खड़े होने का है. उन्होंने कहा कि 145 करोड़ भारतीयों को अपने नेतृत्व पर विश्वास रखते हुए देश के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व जो भी निर्णय ले, उसके साथ खड़े होकर राष्ट्रहित में सहयोग करना ही सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है.
अफवाह फैलाने वालों पर साधा निशाना
अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने अफवाह फैलाने वालों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जिनका जनता पर से भरोसा खत्म हो चुका है और जनता उन्हें पहले ही नकार चुकी है. ऐसे लोग अब मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए अफवाहों का सहारा लेकर समाज में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह की भ्रामक खबरों और अफवाहों से सावधान रहें.
अराजकता नहीं, विकास के लिए मिलकर करें काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें मिलकर काम करना होगा ताकि देश में किसी भी प्रकार की अराजकता न फैल सके. सभी नागरिकों को एक मजबूत और श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए. उन्होंने कहा कि जब पूरा देश एकजुट होकर काम करेगा, तभी भारत विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा.
देश सुरक्षित रहेगा तो सनातन भी सुरक्षित रहेगा
योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि देश और सनातन संस्कृति एक-दूसरे के पूरक हैं. उन्होंने कहा कि यदि देश सुरक्षित रहेगा तो सनातन भी सुरक्षित रहेगा और अगर सनातन सुरक्षित रहेगा तो देश भी मजबूत रहेगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी मिलकर राष्ट्र निर्माण के इस मिशन में अपना योगदान दें और देश को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर काम करें.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है