बस्ती में गैस सिलेंडर की महंगाई पर AAP का प्रदर्शन, कंधे पर सिलेंडर लेकर किया विरोध
Basti News
4 सूत्रीय ज्ञापन में कहा गय है कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में की गई वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लेने के साथ ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस और पारदर्शी नीति लागू की जाए. गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दिये जाने के साथ ही महंगाई पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार स्पष्ट और जवाबदेह नीति घोषित करे.
ज्ञापन देने के बाद आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल और प्रदेश सचिव पतिराम आजाद ने कहा कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 60 तथा कामर्शियल गैस सिलेंडर में 120 रूपये की वृद्धि ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की परेशानी को और बढ़ा दिया है.
यह भी पढ़ें: बस्ती में मनरेगा महिला मेटों का प्रदर्शन, CM को भेजा 4 सूत्रीय ज्ञापन – वेतन और मोबाइल की मांगहोटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े छोटे कारोबारियों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है. सरकार और प्रशासन दावा कर रहा है कि घरेलू गैस का कोई संकट नहीं है जबकि लोग परेशान है और गैस के लिये लम्बी कतारे हैं. . मांग किया कि केन्द्र सरकार तत्काल प्रभाव से समस्या का समाधान निकाले. ज्ञापन और प्रदर्शन करने वालों में चंद्रभान कनौजिया, धीरेन्द्र कुमार यादव, राम सजन सूर्यवंशी, अमित जायसवाल, उमेश कुमार शर्मा, मिथिलेश भारती, अब्दुल कयूम के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है