Basti News: ग्लूकोमा से बचाव की दिया जानकारी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आहार एवं पोषण विशेषज्ञ नीरज पाण्डेय ने बताया कि ग्लूकोमा आँखों की एक ऐसी बीमारी है जिसमें आँख के अंदर का दबाव बढ़ने के कारण दृष्टि तंत्रिका (ऑप्टिक नर्व) को नुकसान पहुँचता है. समय पर पहचान और उपचार न होने पर यह स्थायी अंधेपन का कारण बन सकता है.
इसलिए 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को समय-समय पर अपनी आँखों की जांच अवश्य करानी चाहिए. बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति को आँखों में दर्द, धुंधला दिखाई देना, सिरदर्द या रोशनी के चारों ओर घेरे दिखाई दें तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए. उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाया गया कि वे स्वयं भी अपनी आँखों की नियमित जांच कराएंगे और समाज में अधिक से अधिक लोगों को ग्लूकोमा के प्रति जागरूक करेंगे.
कार्यक्रम में मां गायत्री फाउंडेशन संस्था के प्रबंधक नीरज पाण्डेय , राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनों इकाईयों के संरक्षक डॉ दिनेश , महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ.सूर्य प्रताप सिंह जी, डॉ. प्रमोद रावत , डॉ प्रियेश चौरसिया डॉ अक्षय कुमार , डॉ. हरि ओम पटेल, अभिषेक मिश्रा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक व सेविकाएं तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है