UP SI Exam 2026: सोशल मीडिया पर वायरल प्रश्नपत्र फर्जी, भर्ती बोर्ड ने दी सख्त चेतावनी

Uttar Pradesh News

UP SI Exam 2026: सोशल मीडिया पर वायरल प्रश्नपत्र फर्जी, भर्ती बोर्ड ने दी सख्त चेतावनी
UP SI Exam 2026: सोशल मीडिया पर वायरल प्रश्नपत्र फर्जी, भर्ती बोर्ड ने दी सख्त चेतावनी

उत्तर प्रदेश में आयोजित सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के बीच सोशल मीडिया पर एक कथित प्रश्नपत्र तेजी से वायरल होने लगा. कई प्लेटफॉर्म पर इसे 14 मार्च 2026 की परीक्षा का पेपर बताकर साझा किया गया, जिससे अभ्यर्थियों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई. हालांकि इस पूरे मामले पर अब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने स्पष्ट बयान जारी किया है.

भर्ती बोर्ड ने बताया – प्रश्नपत्र पूरी तरह भ्रामक

भर्ती बोर्ड ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा यह प्रश्नपत्र पूरी तरह भ्रामक और फर्जी है. इसका आयोजित उपनिरीक्षक परीक्षा से कोई संबंध नहीं है.

बोर्ड के अनुसार, परीक्षा से जुड़े किसी भी आधिकारिक प्रश्नपत्र या जानकारी को केवल आधिकारिक माध्यमों से ही जारी किया जाता है. ऐसे में वायरल हो रहे किसी भी दस्तावेज़ पर भरोसा करना सही नहीं है.

Basti News: सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव का मामला फिर गरमाया, निष्पक्ष जांच, कार्यवाही की मांग यह भी पढ़ें: Basti News: सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव का मामला फिर गरमाया, निष्पक्ष जांच, कार्यवाही की मांग

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

भर्ती बोर्ड ने यह भी बताया कि इस फर्जी प्रश्नपत्र को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य माध्यमों से वायरल किया जा रहा है.इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बोर्ड ने कहा है कि फर्जी जानकारी फैलाने वाले व्यक्तियों और प्लेटफॉर्म के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है.

बस्ती में मनरेगा महिला मेटों का प्रदर्शन, CM को भेजा 4 सूत्रीय ज्ञापन – वेतन और मोबाइल की मांग यह भी पढ़ें: बस्ती में मनरेगा महिला मेटों का प्रदर्शन, CM को भेजा 4 सूत्रीय ज्ञापन – वेतन और मोबाइल की मांग

अभ्यर्थियों से की गई अपील

भर्ती बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं के झांसे में न आएं. यदि किसी को परीक्षा से संबंधित जानकारी चाहिए तो वह केवल भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत सूचना पर ही भरोसा करें.

Basti News: समाजवादियों ने जयन्ती पर बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया को किया नमन् यह भी पढ़ें: Basti News: समाजवादियों ने जयन्ती पर बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया को किया नमन्

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है