Watch: यूपी आ रही वंदेभारत में लोकोपायलट्स के बीच मारपीट, तोड़ दिया केबिन का शीशा, Video Viral
Agra to Udaipur vandebharat
Agra to Udaipur vandebharat viral video: आगरा और उदयपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन को चलाने को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. गुरुवार को कोटा और आगरा रेल मंडल के कर्मचारियों के बीच फिर मारपीट हो गई. यह विवाद सोमवार को सेमी हाई स्पीड ट्रेन के उद्घाटन के समय सामने आया. जब आगरा और कोटा रेल मंडल के कर्मचारियों के बीच ट्रेन चलाने को लेकर कहासुनी हो गई. गुरुवार को विवाद और बढ़ गया जब लोको पायलट और उसके सहायक की पिटाई की गई और उनके कपड़े फाड़ दिए गए.
अधिकारियों के अनुसार वंदे भारत ट्रेन के गार्ड रूम के दरवाजे का ताला और खिड़की के शीशे भी तोड़ दिए गए. दूसरी ओर मामला रेलवे बोर्ड तक भी पहुंच गया है लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हो पाया है. जिससे ट्रेन के आने और जाने में देरी हो रही है. जीआरपी गंगापुर सिटी एसएचओ दलबीर सिंह ने बताया कि आगरा के गार्ड राघवेंद्र सारस्वत की शिकायत पर अज्ञात रेलकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.
ये मारामारी ट्रेन में बैठने के लिए पैसेंजर की नहीं है। ये लोको पायलट हैं, जो वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के लिए आपस में युद्ध कर रहे हैं।
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) September 7, 2024
आगरा से उदयपुर के बीच ट्रेन अभी शुरू हुई है। पश्चिम–मध्य रेलवे, उत्तर–पश्चिम, उत्तर रेलवे ने अपने अपने स्टाफ को ट्रेन चलाने का आदेश दे रखा… pic.twitter.com/oAgYdxNHa7
आरोप है कि गुरुवार को हुई मारपीट गंगापुर सिटी जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के सामने हुई, लेकिन वे बीच-बचाव करने की बजाय मारपीट रोकने के बजाय वीडियो बनाते नजर आए.
कर्मचारी ने दरवाजे पर जोर से मारा और..
.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विरोधी पक्ष की ओर से आगरा रेल मंडल के गार्ड और चालकों को जबरन ट्रेन से उतारने का प्रयास किया गया लेकिन आगरा के कर्मचारियों ने केबिन को अंदर से बंद कर लिया और अंदर ही रहे.
गंगापुर के कर्मचारियों ने आगरा के लोको पायलट को उतरकर खुद ट्रेन चलाने को कहा लेकिन जब ताला नहीं खुला तो एक कर्मचारी ने दरवाजे पर जोर से मारा, जिससे कांच टूट गया.
इस दौरान गंगापुर सिटी में वंदे भारत के गार्ड राघवेंद्र सारस्वत के साथ मारपीट की गई. इसके विरोध में आगरा के ईदगाह स्टेशन पर यमुना ब्रिज-कोटा पैसेंजर ट्रेन का संचालन कर रहे गार्ड रामकेश मीना के साथ मारपीट की गई और उसके कपड़े फाड़ दिए गए.

ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है