बस्ती–गोरखपुर में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे से दिन का तापमान लुढ़का

Weather News

बस्ती–गोरखपुर में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे से दिन का तापमान लुढ़का
जानें नए साल में यूपी का मौसम कैसा रहेगा? IMD ने जारी किया ताज़ा अपडेट

उत्तर प्रदेश में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है. वहीं दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा.

लखनऊ का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सुबह के समय घना कोहरा रहेगा, जिससे दृश्यता कम हो सकती है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि सुबह के समय वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें.

प्रदेश में कहां कितनी ठंड?

प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री तक कम रिकॉर्ड किया गया है.
बस्ती, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बहराज, बलिया और बाराबंकी जैसे जिलों में दिन का तापमान काफी नीचे चला गया है.

  • बस्ती: न्यूनतम 9°C, अधिकतम 15°C
  • गोरखपुर: न्यूनतम 11°C, अधिकतम 14.2°C
  • वाराणसी: अधिकतम तापमान 15°C से नीचे
  • बहराइच: अधिकतम तापमान 12.8°C
पूरे यूपी का मौसम पूर्वानुमान
  • प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना
  • कई जिलों में घना से बहुत घना कोहरा
  • कुछ स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति
  • फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है