यूपी में स्मार्ट मीटर की गलती या बिजली विभाग ही लापरवाह? ठंड के महीने में आया 40 हजार का बिल, अब क्या होगा?
UPPCL News
स्मार्ट मीटर या जेब काटने की मशीन? विपक्ष ने उठाए सवाल
इस मुद्दे को लेकर Congress ने सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस की ओर से कहा गया कि स्मार्ट मीटर जनता की जेब पर भारी पड़ रहे हैं. उनका कहना है कि फरवरी के महीने में, जब बिजली की खपत आमतौर पर कम रहती है, तब भी उपभोक्ताओं को 30 से 40 हजार रुपये तक के बिल भेजे जा रहे हैं. कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि ये स्मार्ट मीटर नहीं बल्कि आम जनता की गाढ़ी कमाई पर अतिरिक्त बोझ बनते जा रहे हैं.
कई जिलों में उपभोक्ताओं की शिकायतें
बताया जा रहा है कि बुलंदशहर, अलीगढ़ और आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में शिकायतें सामने आई हैं.
यह भी पढ़ें: UP Weather Update: कई जिलों में अचानक बदला मौसम, आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनीउपभोक्ताओं का आरोप है कि
- बिजली बिल अचानक बहुत ज्यादा आ रहा है
- कई मामलों में बिल जमा होने के बावजूद कनेक्शन काट दिया गया
- स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर लोगों में भ्रम और नाराजगी है
- इन घटनाओं के बाद लोग बिजली विभाग से जांच की मांग कर रहे हैं.
ज्यादा बिजली बिल आए तो क्या करें
अगर किसी उपभोक्ता के घर अचानक बहुत ज्यादा बिजली बिल आ जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ कदम उठाकर इसकी जांच कराई जा सकती है.
1. बिजली विभाग में शिकायत करें
अपने क्षेत्र के बिजली उपकेंद्र या कार्यालय में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
2. मीटर की जांच कराएं
उपभोक्ता बिजली विभाग से मीटर टेस्टिंग की मांग कर सकता है. अगर मीटर में गड़बड़ी पाई जाती है तो बिल में सुधार किया जाता है.
3. ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें
राज्य के बिजली उपभोक्ता पोर्टल या हेल्पलाइन के माध्यम से भी शिकायत की जा सकती है.
4. उपभोक्ता फोरम में मामला उठाएं
यदि शिकायत के बाद भी समाधान न मिले तो उपभोक्ता विद्युत उपभोक्ता शिकायत फोरम या संबंधित अधिकारियों के सामने मामला रख सकता है.
बिजली से जुड़ी समस्या हो तो यहां करें संपर्क
अगर बिजली बिल ज्यादा आने, स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी या बिजली कटने जैसी कोई समस्या हो तो उपभोक्ता सीधे बिजली विभाग से शिकायत कर सकते हैं. विद्युत से संबंधित किसी भी सवाल या जानकारी के लिए 1912 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा पीयूवीवीएनएल, एमवीवीएनएल, पीवीवीएनएल, डीवीवीएनएल और केस्को के उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1800-410-1912 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. बिजली विभाग का कहना है कि उपभोक्ता किसी भी समस्या की स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं और शिकायत का समाधान कराया जा सकता है.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।