Basti News: घरेलू गैस के लिये हेल्प लाइन जारी करे प्रशासन-महेन्द्र श्रीवास्तव

Basti News: घरेलू गैस के लिये हेल्प लाइन जारी करे प्रशासन-महेन्द्र श्रीवास्तव
Basti News

कांग्रेस आरटीआई विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्वान्चल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने देश में ऊर्जा संकट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि घरेलू गैस संकट के लिये कांग्रेस नहीं केन्द्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार है।

अभी तक सरकार ने स्पष्ट नहीं किया कि अमेरिका, इजराइल और ईरान युद्ध में भारत किसके साथ है। कहा कि बस्ती में भी प्रशासन द्वारा दावा किया जा रहा है कि जनपद में घरेलू गैस का कोई संकट नहीं है किन्तु लोग लम्बी कतारों में गैस के लिये इंतजार करने को मजबूर है। उन्होने कहा कि जिलाधिकारी और जिलापूर्ति अधिकारी को आंकड़ो के साथ जनता का विश्वास जीतना होगा और उपभोक्ताओं के लिये हेल्प लाइन जारी किया जाय।


कांग्रेस नेता महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि कार्मशियल गैस न मिलने के कारण ठेला, चाट, फुलकी लगाने वाली अनेक  दुकानें बंद है।  घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में 60 रुपये और व्यावसायिक सिलेंडरों की कीमत में 115 रुपये की वृद्धि करके सरकार ने देश की जनता पर बोझ लादने के साथ ही मंहगाई को और बढा दिया है।

Basti News: ग्लूकोमा से बचाव की दिया जानकारी यह भी पढ़ें: Basti News: ग्लूकोमा से बचाव की दिया जानकारी


कांग्रेस नेता ने कहा कि पहले तो सरकार ने कहा कि अमेरिका, इजराइल, ईरान युद्ध का भारत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, ईधन का पर्याप्त भण्डार मौजूद है, बाद में जनता की मजबूरी समझे बिना घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में 60 रुपये करके मुश्किलें बढा दी।  कहा कि मोदी सरकार ने महंगाई घटाने का वायदा किया था किन्तु भाजपा की सरकार में गरीबों का जीना मुश्किल हो गया है। सरकार को जबाब देना ही होगा। जनता इसका आने वाले चुनावों में हिसाब लेगी।

LPG संकट की अफवाहों पर योगी का बड़ा बयान, बोले- जनता जिनको नकार चुकी वही फैला रहे भ्रम यह भी पढ़ें: LPG संकट की अफवाहों पर योगी का बड़ा बयान, बोले- जनता जिनको नकार चुकी वही फैला रहे भ्रम

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है