Basti News: कांशीराम जयन्ती पर बसपा ने कराया ताकत का अहसास- लवकुश पटेल
लवकुश पटेल ने कहा कि जिस एकजुटता से लोग लखनऊ पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती को सुना उससे तय है कि पार्टी आगामी विधानसभा के चुनाव में निर्णायक जीत हासिल कर सरकार बनायेगी। कहा कि लोगांें में इतना उत्साह था कि लोग बस, टेªन और निजी साधनों से पहुंचे और रेकार्ड बनाया। लवकुश पटेल ने कहा कि अपनी प्रगतिशील सोच से कांशीराम ने समाज को नई दिशा दी।
उनकी मंशा के अनुसार बहुजन समाज को संगठित होने की जरूरत है। यदि हम संगठित होकर अपने हक और अधिकार की लड़ाई नहीं लड़े और तानाशाह भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल नहीं किया तो न हमारे हक- अधिकार बचेंगे न संविधान और लोकतंत्र। कहा कि यह संघर्ष अनवरत जारी रहेगा।
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है