Basti News: कांशीराम ने दलितों, पिछड़ों की आावज बनकर समाजवादी सोच को ताकत दिया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि 15 मार्च 1934 को पंजाब के रूपनगर जिले में पैदा हुये कांशीराम ने राजनीति की ऐसी रेखा खींची, जो समय के साथ गहरी होती चली गई. उन्होंने खुलकर जाति की बात की, दलितों और पिछड़ों को साथ में एक मंच पर लाने का नया समीकरण ही नहीं बनाया बल्कि इसको यथार्थ में बदल दिया. उन्होने दलित समाज को प्रतिष्ठित करने के लिये जिस प्रकार से श्रम किया उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा. समाजवादी पार्टी पीडीए के द्वारा उनके संकल्पों को पूरा करने की दिशा में निरन्तर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मार्ग दर्शन में आगे बढ रही है.
पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक महेन्द्रनाथ यादव, राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ ने कहा कि कांशीराम ने देश में सामाजिक समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया. उन्होंने पिछड़े, दलित और शोषित वर्गों को राजनीतिक रूप से जागरूक करने का ऐतिहासिक कार्य किया. उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय की राजनीति के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं.
कांशीराम को उनके 92 वीं जयंती पर याद करते हुये अंकुर गौतम, राजेश गौतम, पंकज निषाद, अनिल निषाद, हरीश गौतम, संजय गौतम, रजनीश यादव, आर.डी. निषाद, हरेश्याम विश्वकर्मा, राजेन्द्र चौरसिया, सीताराम चौरसिया, आर.डी. गोस्वामी, राजकपूर यादव, राजाराम यादव, जमील अहमद, जावेद पिण्डारी, मो. स्वालेह, प्रवीण पाठक, दयाशंकर मिश्र, बुद्धिसागर, गीता भारती, मंशाराम कन्नौजिया, श्रीपति सिंह, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, चन्द्र प्रकाश चौधरी, धीरसेन निषाद, किताबुल्लाह, अरविन्द सोनकर, आदि ने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा से सामाजिक न्याय और समानता की पक्षधर रही है. समाजवादी आंदोलन के प्रमुख नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कांशीराम को इटावा से सांसद बनने का अवसर प्रदान किया था, जिसे उस समय सामाजिक न्याय की राजनीति में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया था.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजू सिंह, अशोक सिंह, गंगाराम यादव, अजय यादव, रहमान सिद्दीकी, अखिलेश यादव, युनूस आलम, भोला पाण्डेय, प्रशान्त यादव, देवेन्द्र श्रीवास्तव, हनुमान चौधरी, रन बहादुर यादव, मो. सलीम, राजेन्द्र चौधरी, श्याम नरायन शुक्ल, वृजेश मिश्रध्, दीनानाथ चौरसिया, राम सिंह यादव, रिन्टू यादव, तूफनी यादव, जर्सी यादव, श्याम सुन्दर यादव, राजमोहन सिंह ‘राजू’ अरविन्द जायसवाल, योगेन्द्र सिंह यादव, अरूण मिश्र, गौरीशंकर दीपक आर्य के साथ ही हजारों की संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है