UP Weather Update: कई जिलों में अचानक बदला मौसम, आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
Uttar Pradesh News
इन जिलों में बदला मौसम
प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, लखनऊ, गोंडा, अयोध्या और बस्ती समेत कई जिलों में मौसम अचानक बदल गया है. इन जिलों में इस समय आसमान में बादल छाए हुए हैं और कई जगह हल्की बारिश भी देखी जा रही है.
मौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में यह बदलाव हुआ है. इसके कारण अगले दो दिनों तक कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है, जिससे किसानों और आम लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है.
लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज आंधी और बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।