UP SI भर्ती परीक्षा के सवाल पर सीएम योगी आदित्यनाथ की पहली प्रतिक्रिया, दिए ये सख्त निर्देश
Uttar Pradesh News
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी भर्ती बोर्डों के चेयरपर्सन्स को सख्त निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि किसी भी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में ऐसा कोई सवाल या टिप्पणी नहीं होनी चाहिए जिससे किसी व्यक्ति, जाति, पंथ या सम्प्रदाय की मर्यादा और आस्था को ठेस पहुंचे. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी टिप्पणियां बिल्कुल स्वीकार्य नहीं होंगी और इस मामले में पूरी सावधानी बरती जानी चाहिए.
https://twitter.com/CMOfficeUP/status/2033047516715868312
पेपर सेटर्स को पहले से किया जाए अवगत
सीएम योगी ने निर्देश दिया कि इस संबंध में सभी पेपर सेटर्स को पहले से ही स्पष्ट रूप से अवगत कराया जाए, ताकि प्रश्नपत्र तैयार करते समय पूरी संवेदनशीलता बरती जा सके और भविष्य में किसी तरह का विवाद पैदा न हो.
यह भी पढ़ें: यूपी में बारिश से फसल खराब हुई तो मिलेगा मुआवजा, सीएम योगी ने दिए अधिकारियों को निर्देशगलती दोहराने वालों पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बार-बार ऐसी गलती करता है तो उसे तुरंत प्रतिबंधित किया जाए. साथ ही यह भी तय किया जाए कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए.
एमओयू में भी जोड़ा जाएगा प्रावधान
सीएम योगी ने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पेपर सेटर्स के साथ होने वाले एमओयू में भी इसका स्पष्ट प्रावधान शामिल किया जाए, ताकि भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया पारदर्शी और विवाद-मुक्त बनी रहे.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है