यूपी में बारिश से फसल खराब हुई तो मिलेगा मुआवजा, सीएम योगी ने दिए अधिकारियों को निर्देश

बारिश से प्रभावित क्षेत्रों पर सरकार की नजर

यूपी में बारिश से फसल खराब हुई तो मिलेगा मुआवजा, सीएम योगी ने दिए अधिकारियों को निर्देश
यूपी में बारिश से फसल खराब हुई तो मिलेगा मुआवजा, सीएम योगी ने दिए अधिकारियों को निर्देश

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो रही बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि हालात पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत कार्रवाई की जाए.

जिलाधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश

सीएम योगी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे खुद फील्ड में निकलकर स्थिति का जायजा लें. प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि आम लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो.

फसलों के नुकसान का कराया जाए आकलन

मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश और खराब मौसम से यदि कहीं फसलों को नुकसान हुआ है तो उसका सही और समय पर आकलन कराया जाए. इससे किसानों को राहत देने में आसानी होगी.

UP SI परीक्षा के विवादित सवाल पर योगी सरकार की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा? यह भी पढ़ें: UP SI परीक्षा के विवादित सवाल पर योगी सरकार की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

राहत आयुक्त अधिकारियों से रखें समन्वय

सीएम योगी ने राहत आयुक्त को भी निर्देश दिया है कि वे फील्ड में मौजूद अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखें, ताकि राहत कार्यों में किसी तरह की देरी न हो.

UP Politcs: योगी सरकार के खिलाफ अपने ही विधायक! कहा- हमें कड़ी आपत्ति है कि… यह भी पढ़ें: UP Politcs: योगी सरकार के खिलाफ अपने ही विधायक! कहा- हमें कड़ी आपत्ति है कि…

मुआवजे के वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर किसानों की फसल को नुकसान होता है तो उन्हें समय पर मुआवजा मिले. इसके लिए मुआवजे के वितरण की पूरी व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाए.

LPG संकट की अफवाहों पर योगी का बड़ा बयान, बोले- जनता जिनको नकार चुकी वही फैला रहे भ्रम यह भी पढ़ें: LPG संकट की अफवाहों पर योगी का बड़ा बयान, बोले- जनता जिनको नकार चुकी वही फैला रहे भ्रम

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है