UP में इन लोगों को हर साल मिलेंगे 2 गैस सिलेंडर मुफ्त, CM योगी ने किया ऐलान
उज्ज्वला योजना के तहत पात्र परिवारों को साल में दो बार मुफ्त गैस सिलेंडर, त्योहारों से पहले मिलेगी राहत
उन्होंने बताया कि सरकार ऐसी व्यवस्था बना रही है जिससे प्रदेश के नौजवानों को विदेशों में भी बेहतर रोजगार मिल सके. अगर यहां किसी युवक को 20 हजार रुपये मिलते हैं और विदेश में वही काम करने पर उसे 2 से 2.5 लाख रुपये तक वेतन मिलता है, तो इससे उसका जीवन स्तर बेहतर होगा और वह सम्मानजनक जीवन जी सकेगा.
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का परिणाम है. सरकार महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है.
उज्ज्वला योजना में बड़ी राहत
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत इस वर्ष 9 गैस सिलेंडर सब्सिडी दर पर दिए जाएंगे. कनेक्शन पहले से ही मुफ्त दिया जाता है. जब लाभार्थी सिलेंडर भरवाते हैं तो केंद्र सरकार की ओर से प्रति सिलेंडर लगभग 335 रुपये 40 पैसे की सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में वापस की जाती है.
इसके अलावा सरकार हर पात्र परिवार को एक भरा हुआ सिलेंडर मुफ्त देने की व्यवस्था भी कर रही है, ताकि दीपावली और होली जैसे त्योहारों से पहले लोगों को राहत मिल सके.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है