लखनऊ कॉरिडोर का उद्घाटन टला, इस वजह से टला कार्यक्रम, जानें क्या हो सकती है नई तारीख

Lucknow Green Corridor Update

लखनऊ कॉरिडोर का उद्घाटन टला, इस वजह से टला कार्यक्रम, जानें क्या हो सकती है नई तारीख
लखनऊ कॉरिडोर का उद्घाटन टला, इस वजह से टला कार्यक्रम, जानें क्या हो सकती है नई तारीख

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित लखनऊ जिले में प्रति दिन ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों के लिए बड़ी राहत आने वाली है. शहर की बहुप्रतीक्षित ग्रीन कॉरिडोर परियोजना का दूसरा चरण अब पूरी तरह तैयार है और इसके उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. अधिकारियों को उम्मीद है कि इसके शुरू होते ही शहर के कई व्यस्त मार्गों पर यातायात का दबाव काफी कम हो जाएगा.

किन-किन मार्गों को जोड़ा गया

इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत आईआईएम रोड से डालीगंज, हनुमान सेतु, निशातगंज संकल्प वाटिका होते हुए समतामूलक क्षेत्र तक सड़क ढांचा विकसित किया गया है. 9 किलोमीटर लंबे इस चरण में पक्का पुल से पिपराघाट तक मार्ग को आधुनिक रूप दिया गया है. परियोजना में कुकरैल और निशातगंज के पास छह लेन के चौड़े पुल तैयार किए गए हैं, जिससे भारी यातायात को आसानी से निकाला जा सकेगा.


दूसरे चरण में बंधा रोड के साथ-साथ फ्लाईओवर, रेलवे ओवरब्रिज और छह लेन पुलों का निर्माण किया गया है. समतामूलक चौक, निशातगंज और हनुमान सेतु पर 3 नई रोटरी बनाई गई हैं जिससे ट्रैफिक का दबाव और जाम से निजात मिल सके.
अधिकारियों का कहना है कि इन सुधारों से उत्तरी और मध्य लखनऊ के बीच सफर पहले की तुलना में कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा.

गोरखपुर से इस रूट के एक्स्प्रेसवे के लिए 60 से ज्यादा गांवों में होगा भूमि अधिग्रहण! यह भी पढ़ें: गोरखपुर से इस रूट के एक्स्प्रेसवे के लिए 60 से ज्यादा गांवों में होगा भूमि अधिग्रहण!


सफर होगा मिनटों में पूरा

इस कॉरिडोर के शुरू होने के बाद गोमतीनगर और हजरतगंज से पुराने शहर (चौक, डालीगंज) जाने के लिए अब भीड़भाड़ वाले रास्तों से नहीं गुजरना पड़ेगा. छात्रों और मरीजों, विशेष रूप से विश्वविद्यालय और केजीएमयू जाने वालों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी.

UP में इन लोगों को हर साल मिलेंगे 2 गैस सिलेंडर मुफ्त, CM योगी ने किया ऐलान यह भी पढ़ें: UP में इन लोगों को हर साल मिलेंगे 2 गैस सिलेंडर मुफ्त, CM योगी ने किया ऐलान

सिग्नल-फ्री मार्ग होने से वाहनों का ईंधन भी कम खर्च होगा और प्रदूषण घटने की उम्मीद है. ग्रीन कॉरिडोर चालू होने के बाद डालीगंज से गोमतीनगर तक पहुंचने में अब सिर्फ 5-7 मिनट लगेंगे. बेहतर कनेक्टिविटी से बसंतकुंज, दुबग्गा, पक्का पुल, मेडिकल कॉलेज, लखनऊ विश्वविद्यालय क्षेत्र, कैसरबाग, हजरतगंज, निशातगंज, अशोक मार्ग, समतामूलक चौक, गोमतीनगर और 1090 चौराहा आपस में तेजी से जुड़ जाएंगे.

क्या यूपी में होली पर 3 दिन की छुट्टी मिलेगी? जानिए सरकार का पूरा आदेश यह भी पढ़ें: क्या यूपी में होली पर 3 दिन की छुट्टी मिलेगी? जानिए सरकार का पूरा आदेश

28 फरवरी को होना था लोकार्पण

लखनऊ में बनने वाले इस कॉरिडोर का उद्घाटन पहले 25 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर होना था, लेकिन कुछ कारणों से कार्यक्रम उस समय नहीं हो सका. इसके बाद नई तारीख 28 फरवरी तय की गई. इस दिन रक्षा मंत्री Rajnath Singh और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की मौजूदगी में कॉरिडोर को जनता के लिए खोलने की तैयारी थी.

हालांकि कार्यक्रम से ठीक पहले रक्षा मंत्री का लखनऊ दौरा रद्द हो गया. उनकी अचानक बढ़ी व्यस्तता के कारण उद्घाटन समारोह को फिलहाल टाल दिया गया. रक्षा मंत्री के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया है, बल्कि आगे के लिए स्थगित किया गया है.

उन्होंने कहा कि नई तारीख की घोषणा अगले दो हफ्तों में की जा सकती है. उसी दिन रक्षा मंत्री के साथ कई अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी प्रस्तावित था, जिन्हें अब नई तारीख पर आयोजित किया जाएगा.

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।