Basti News: बस्ती सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव के भांजे का निधन, डाक विभाग में थे कार्यरत

Basti News: बस्ती सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव के भांजे का निधन, डाक विभाग में थे कार्यरत
mahendra nath yadav bhanja news

बस्ती सदर विधायक एवं सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव के भांजे शैलेश यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब वे सिद्धार्थनगर से बस्ती आ रहे थे.

जानकारी के अनुसार, रूधौली थाना क्षेत्र में दसिया पेट्रोल पंप के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. दुर्घटना में शैलेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई.

शैलेश यादव सिद्धार्थनगर जिले के वर्डपुर में डाक विभाग में कार्यरत थे. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई.

बस्ती में विकास योजनाओं पर सख्ती: अधिकारियों को समयबद्ध काम पूरा करने का आदेश यह भी पढ़ें: बस्ती में विकास योजनाओं पर सख्ती: अधिकारियों को समयबद्ध काम पूरा करने का आदेश

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम हाउस पर बड़ी संख्या में परिजन, समर्थक और स्थानीय लोग पहुंचे.

Basti News: भारतीय कुर्मी महासभा का प्रदेश स्तरीय वैचारिक संगोष्ठी 1 को यह भी पढ़ें: Basti News: भारतीय कुर्मी महासभा का प्रदेश स्तरीय वैचारिक संगोष्ठी 1 को

घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है.

Basti News: राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण भारतीय शिक्षा प्रणाली में एक युगांतरकारी कदम - संजय शुक्ल यह भी पढ़ें: Basti News: राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण भारतीय शिक्षा प्रणाली में एक युगांतरकारी कदम - संजय शुक्ल

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है