यूपी के इस जिले में बदल जाएगी तस्वीर, मिली करोड़ों रुपए की सौगात
बदल जाएगा अब पूरा शहर
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पूरे शहर वासियों के लिए राहत की खबर सामने आ चुकी है जिसको लेकर आम जन में उत्साह का लहर है इस शहर में पचास करोड रुपए की राशि से शहर की तस्वीर बदल जाएगी. इसके अंतर्गत सड़कों का चौड़ीकरण के साथ-साथ एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की गई है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने मथुरा कानपुर और मेरठ जिलों का अब चयन किया जा चुका है. इसके अंतर्गत अब 50000 करोड रुपए की राशि आवंटित की जा चुकी है
इस दौरान कानपुर विकास प्राधिकरण ने दिन बुधवार को 142 वीं बोर्ड बैठक में मंडला आयुक्त के विजयेन्द्र पांडियन ने कहा है कि इसमें कानपुर विकास प्राधिकरण कुछ कार्यों के टेंडर जारी करने की तैयारी की योजना कर रहा है अब न्यू कानपुर शहर योजना के अंतर्गत जुड़े क्षेत्र मीनावती मार्ग से गंगा बैराज मीनावती रास्ते सिंहपुर से कनेक्ट करने के लिए आठ-आठ की दो सड़कों का निर्माण 40 करोड रुपए की राशि से करवाने की योजना बनाई जा रही है अब इसके अलावा बाटनिकल गार्डन में चलने के लिए चार माह में पाथवे का निर्माण करवाने की योजना बन चुकी है.
यह भी पढ़ें: UP में आज 90 हजार जरूरतमंद परिवारों को बड़ी सौगात, CM योगी खातों में भेजेंगे 900 करोड़ रुपयेशहर में बिछाया जाएगा सड़कों का जाल, जाम से मिली मुक्ति
कानपुर विकास प्राधिकरण और मंडलायुक्त बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा है कि जाम से निजात पाने के लिए इसके साथ ही बिठूर को पर्यटक के रूप में विकसित किया जाएगा इसके साथ-साथ बाटनिकल गार्डन को भी अब विकसित करवाया जाएगा. इसके अंतर्गत औद्योगिक को भी बढ़ावा दिया जाएगा आईआईटी के पास अब नारामऊ में नॉलेज पार्क, भीमसेन में मेडिसिटी पार्क और एमएसएमई पार्क को व्यापक रूप से विकसित करवाया जाएगा इसके अंतर्गत गंगा बैराज से जाजमऊ तक रिवर फ्रंट बनवाने की आशंका जताई गई है
यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में बनेंगे नए इंटर कॉलेज और हाईस्कूल, 3.12 करोड़ मंजूर, इन गांवों के छात्रों को मिलेगा फायदाइस दौरान पटना के तर्ज पर 400 करोड रुपए से 11.5 किलोमीटर लंबा रिवर फ्रंट का सुंदरीकरण करते हुए बनवाया जाएगा मंडला आयुक्त ने आगे कहा है कि कानपुर विकास प्राधिकरण अपने 14 अरब के बजट से विकास कार्य का निर्माण के लिए धनराशि रखा हुआ है जिसको लेकर अगले कुछ हफ्तों में मुख्यमंत्री के समक्ष कार्य योजना का पूरा प्रोजेक्ट रखा जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि इसमें रिंग रोड और एलिवेटेड ट्रैक भी शामिल किया गया है स्वीकृति प्राप्त होने के बाद तेजी से विकास कार्य का निर्माण करवाया जाएगा.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।