कल मिर्जापुर आएंगे CM योगी, मां विंध्याचल के दर्शन के साथ विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मिर्जापुर के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह करीब पांच घंटे तक जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री का यह दौरा खास तौर पर चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों की समीक्षा और विकास कार्यों का जायजा लेंगे.
मां विंध्यवासिनी मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचने के बाद विंध्याचल धाम में मां विंध्यवासिनी के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र से पहले मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दे सकते हैं.
अष्टभुजा में अधिकारियों के साथ बैठक
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री अष्टभुजा क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाएं, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और मेले की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी.
निर्माणाधीन विंध्य विश्वविद्यालय का करेंगे निरीक्षण
सीएम योगी मड़िहान क्षेत्र में बन रहे विंध्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे. इस परियोजना को क्षेत्र के शिक्षा विकास के लिए महत्वपूर्ण है. अधिकारियों से निर्माण की प्रगति और भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी ली जाएगी.
मिर्जापुर से लखनऊ के लिए होंगे रवाना
कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मड़िहान स्थित निर्माणाधीन विश्वविद्यालय परिसर से ही लखनऊ के लिए रवाना होंगे. प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है.

ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है