यूपी में पत्रकारों, शिक्षकों और अधिवक्ताओं समेत इन लोगों को घर देगी सरकार , CM योगी का ऐलान
मुख्यमंत्री बोले – गरीबों के साथ अलग-अलग वर्गों के लिए भी तैयार होंगी आवासीय योजनाएं
खाली जमीन पर बनें गरीबों के लिए आवास
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो जमीन माफियाओं से खाली कराई गई है, उसका उपयोग जनहित के कामों में किया जाए. उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास अपनी जमीन नहीं है, उनके लिए बहुमंजिला इमारतों के रूप में आवास बनाए जाने चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों को घर मिल सके.
अलग-अलग वर्गों के लिए भी बनें मकान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नई कॉलोनियों की योजना बनाते समय अलग-अलग वर्गों के लोगों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए. जिसमे-
यह भी पढ़ें: UP SI भर्ती परीक्षा के सवाल पर सीएम योगी आदित्यनाथ की पहली प्रतिक्रिया, दिए ये सख्त निर्देश- अधिवक्ताओं
- शिक्षकों
- चिकित्सकों
- पत्रकारों
जैसे वर्गों के लिए भी मकान उपलब्ध कराए जा सकें.
यह भी पढ़ें: यूपी में बारिश से फसल खराब हुई तो मिलेगा मुआवजा, सीएम योगी ने दिए अधिकारियों को निर्देशपत्रकारों के काम का किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार दिनभर अलग-अलग स्थानों पर जाकर खबरें जुटाते हैं और समाज तक जानकारी पहुंचाते हैं. ऐसे में पत्रकारों के लिए भी आवास की व्यवस्था पर विचार किया जाना चाहिए.
सुनियोजित विकास पर दिया जोर
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खाली कराई गई जमीन पर योजनाबद्ध तरीके से आवासीय परियोजनाएं विकसित की जाएं, ताकि जरूरतमंद लोगों को रहने की सुविधा मिल सके और शहरों का विकास भी व्यवस्थित ढंग से हो सके.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।