यूपी के इस जिले में बनेंगे नए इंटर कॉलेज और हाईस्कूल, 3.12 करोड़ मंजूर, इन गांवों के छात्रों को मिलेगा फायदा

सरकार ने 3.12 करोड़ रुपये की धनराशि की मंजूर

यूपी के इस जिले में बनेंगे नए इंटर कॉलेज और हाईस्कूल, 3.12 करोड़ मंजूर, इन गांवों के छात्रों को मिलेगा फायदा
यूपी के इस जिले में बनेंगे नए इंटर कॉलेज और हाईस्कूल, 3.12 करोड़ मंजूर, इन गांवों के छात्रों को मिलेगा फायदा

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के मानिकपुर क्षेत्र के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश शासन ने यहां नए इंटर कॉलेज के निर्माण को मंजूरी दे दी है. जिलाधिकारी ने वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी और जनपदवासियों को बधाई भी दी.

बड़ी मड़ैयन में बनेगा इंटर कॉलेज

जिलाधिकारी ने बताया की मानिकपुर तहसील के बड़ी मड़ैयन गांव में इंटर कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा. इसके लिए करीब 1.73 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है. कॉलेज बनने के बाद आसपास के गांवों के करीब 600 से 700 छात्रों को पढ़ाई की बेहतर सुविधा मिल सकेगी.

कौबरा क्षेत्र में हाईस्कूल की भी मंजूरी

इसके अलावा कौबरा क्षेत्र में एक नए हाईस्कूल को भी स्वीकृति दी गई है. इस स्कूल के निर्माण पर लगभग 1.39 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. यहां छात्रों के लिए जरूरी शैक्षणिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी.

यूपी में बारिश से फसल खराब हुई तो मिलेगा मुआवजा, सीएम योगी ने दिए अधिकारियों को निर्देश यह भी पढ़ें: यूपी में बारिश से फसल खराब हुई तो मिलेगा मुआवजा, सीएम योगी ने दिए अधिकारियों को निर्देश

आसपास के गांवों के छात्रों को मिलेगा लाभ

प्रशासन का कहना है कि इन शिक्षण संस्थानों के बनने से चित्रकूट जिले के मानिकपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के बच्चों को अपने क्षेत्र में ही पढ़ाई का बेहतर मौका मिलेगा और उन्हें दूर के शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

UP Bypolls 2026: यूपी की इन तीन सीटों पर आज हो सकता है उप-चुनाव का ऐलान, सपा-BJP में होगी टक्कर! यह भी पढ़ें: UP Bypolls 2026: यूपी की इन तीन सीटों पर आज हो सकता है उप-चुनाव का ऐलान, सपा-BJP में होगी टक्कर!

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।