बस्ती में अफसरों पर लटकी तलवार! वेतन रोकने के दिए निर्देश

बस्ती में अफसरों पर लटकी तलवार! वेतन रोकने के दिए निर्देश
Uttar Pradesh News

यूपी में राज्य सरकार की निगरानी अभी जल्द में ही कई जिले के ऊपर फोकस हुआ है. अधिकारियों के लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई गई है जिसमें कई अफसरों के वेतन रोकने का सख्त निर्देश दिया गया है. भ्रष्टाचार और लापरवाही के मामले में जीरो टॉलरेंस नीति अपनी गई दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

जल मंत्री का गुस्सा सातवें आसमान पर

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इस शहर में चल रहे बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण को लेकर तमाम प्रकार के तैयारी को लेकर मुख्य रूप से जायजा लिया है जिसमें उन्हें कार्यों में गंभीर रूप से बहुत सारी कमियां पाई जा चुकी हैं इसी कड़ी में उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को जमकर शक्ति से फटकार लगाई है तथा सख्त निर्देश दिया है. इसी कड़ी में स्थानीय विधायक दुधराम भी मौजूद रहे तथा विधायक ने बढ़ को लेकर किया जा रहे कार्यों के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी है. देव सिंह ने कलवारी और रामपुर तटबंध के पास चल रहे महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को लेकर कड़ी निगरानी और बारीकी से जायजा लिया है

इसमें सरयू नदी की कटान से बचाव के लिए 33 करोड रुपए की धनराशि 26 छोटे ठोकर और चार स्पर पर बनाए जा रहे थे. आगे उन्होंने कहा है कि इन निर्माण कार्यों में उपयोग की जा रही जाल में छोटे-छोटे बोल्डर और काफी खाली जगह छोड़ी जा रही थी अब स्थिति कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर रूप से सवाल किया जा रहे हैं जिसमें नदी के तेज बहाव को रोकने के लिए बोल्डर का सही वजन तथा उनकी जमावट अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है जिसमें मंत्री का पारा उस समय सातवें आसमान तक पहुंच चुका था जब उन्होंने यह लापरवाही अपने कड़ी आंखों से देखी.

लापरवाही की वजह से अधिकारी के वेतन रुके

अब इस कड़ी में इस तरह की घोर अनियमितता पाए जाने की वजह से देव सिंह ने तुरंत गंभीर रूप से नाराजगी जताया उन्होंने कहा कि यह काम किया जा रहा है या मजाक किया जा रहा है उन्होंने इस मौके पर मौजूद अधीक्षण अभियंता को तत्काल अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने का सख्त निर्देश दे दिया उन्होंने स्पष्ट किया कि उपयोग की जा रही बोल्डर का वजन अब किसी भी हाल में 50 किलोग्राम से काम न होने पाए उन्होंने स्पष्ट तौर से साफ शब्दों में कहा कि इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही और गुणवत्ता से समझौता स्वीकार किसी भी कीमत पर नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाने की आदेश दे दिया है. अब यह कार्रवाई स्पष्ट तौर से दर्शाती है

सरकार बाढ़ बचाव निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही और अनुदेखी को बर्दाश्त करने के मूड में जरा सा भी नहीं है. इस दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को 30 जून तक हर हाल में सभी निर्माण कार्यों को लेकर पूरा करने के लिए आदेश और सुझाव दिया है उन्होंने पूरा जोर देकर कहा है कि अब मानसून से पहले सभी तैयारियां मुकम्मल हो जानी चाहिए क्योंकि सरयू नदी के संभावित कटान और बाढ़ से बस्ती शहर के लोगों को और उनकी संपत्ति को सुरक्षा प्रदान करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न आवे समय सीमा अधिकारियों के लिए एक बड़ा अल्टीमेट है बचे हुए समय में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्माण कार्य को पूरा करना अति आवश्यक है.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।