PM Awas Yojana Urban 2.0: 16 मार्च को 90 हजार लोगों के खातों में पैसा भेजेंगे सीएम योगी
Uttar Pradesh News
लाभार्थियों को सीधे खाते में मिलेगी राशि
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से एक क्लिक से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में धनराशि भेजेंगे. इससे पारदर्शिता बनी रहती है और लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचता है.
20 लाभार्थियों को दिए जाएंगे प्रमाण पत्र
इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 20 लाभार्थियों को विशेष रूप से बुलाया जाएगा, जिन्हें मुख्यमंत्री के हाथों प्रमाण पत्र भी सौंपे जाएंगे.
यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने बताया प्रदेश में गैस-पेट्रोल का क्या है हाल, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाईजिलों के लाभार्थियों से करेंगे संवाद
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे और योजना से मिले लाभ के बारे में जानकारी लेंगे.सरकार का दावा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के माध्यम से प्रदेश में बड़ी संख्या में लोगों का अपने घर का सपना साकार हो रहा है.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है