यूपी के इस जिले में 28 मार्च को चलेगी ऑनलाइन क्लास, 800 बसें लगेंगी सरकारी कार्यक्रम में
Uttar Pradesh News
28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने वाले हैं. इस बड़े कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने स्कूलों को पत्र भेजकर ऑनलाइन कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि बसों की व्यवस्था प्रभावित न हो.
उद्घाटन को लेकर प्रशासन अलर्ट
उद्घाटन समारोह के लिए स्कूलों की करीब 800 बसें लगाई जाएंगी. इन्हीं बसों को कार्यक्रम स्थल तक भेजा जाएगा. प्रशासन चाहता है कि कार्यक्रम में किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसलिए पहले से ही सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं. इस वजह से स्कूलों को ऑफलाइन कक्षाएं बंद कर ऑनलाइन पढ़ाई कराने को कहा गया है.
बसों को लेकर शुरू हुई राजनीति
कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा ने डीएम के आदेश पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि 800 बसों की व्यवस्था कोई मजबूरी नहीं, बल्कि यह राजनीतिक प्राथमिकता का गलत उदाहरण है. उनका कहना है कि इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है. वहीं प्रशासन का कहना है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है. देश के सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर पूरे क्षेत्र में तैयारियां तेज हैं और सभी विभागों को जिम्मेदारी दी गई है.
यह भी पढ़ें: अयोध्या में 11 महीनों में करोड़ों का चढ़ावा, जानें विदेशी श्रद्धालुओं ने कितना किया दानसुरक्षा और ट्रैफिक पर खास फोकस
डीएम की अध्यक्षता में हाई लेवल बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई. कार्यक्रम की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई. सुरक्षा, ट्रैफिक और पार्किंग को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा, एयरपोर्ट की निगरानी CCTV और कंट्रोल रूम से की जाएगी.
यूपी के इस जिले में 28 मार्च को चलेगी ऑनलाइन क्लास, 800 बसें लगेंगी सरकारी कार्यक्रम में
Uttar Pradesh News
28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने वाले हैं. इस बड़े कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने स्कूलों को पत्र भेजकर ऑनलाइन कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि बसों की व्यवस्था प्रभावित न हो.
उद्घाटन को लेकर प्रशासन अलर्ट
उद्घाटन समारोह के लिए स्कूलों की करीब 800 बसें लगाई जाएंगी. इन्हीं बसों को कार्यक्रम स्थल तक भेजा जाएगा. प्रशासन चाहता है कि कार्यक्रम में किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसलिए पहले से ही सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं. इस वजह से स्कूलों को ऑफलाइन कक्षाएं बंद कर ऑनलाइन पढ़ाई कराने को कहा गया है.
बसों को लेकर शुरू हुई राजनीति
कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा ने डीएम के आदेश पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि 800 बसों की व्यवस्था कोई मजबूरी नहीं, बल्कि यह राजनीतिक प्राथमिकता का गलत उदाहरण है. उनका कहना है कि इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है. वहीं प्रशासन का कहना है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है. देश के सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर पूरे क्षेत्र में तैयारियां तेज हैं और सभी विभागों को जिम्मेदारी दी गई है.
सुरक्षा और ट्रैफिक पर खास फोकस
डीएम की अध्यक्षता में हाई लेवल बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई. कार्यक्रम की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई. सुरक्षा, ट्रैफिक और पार्किंग को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा, एयरपोर्ट की निगरानी CCTV और कंट्रोल रूम से की जाएगी.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।