अयोध्या में 11 महीनों में करोड़ों का चढ़ावा, जानें विदेशी श्रद्धालुओं ने कितना किया दान

Uttar Pradesh News

अयोध्या में इन दिनों राम मंदिर को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. मंदिर का निर्माण काम तेजी से चल रहा है और खुलने के बाद से ही देश के अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. अब हनुमानगढ़ी में सिर्फ मंगलवार ही नहीं बल्कि हर दिन भक्तों की लंबी लाइन लग रही है. इसी बीच 26 मार्च को राम नवमी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है ताकि आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो.

11 महीनों में 220 करोड़ रुपये की आय

 वर्ष 2025-26 में राम मंदिर ने 1 अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक मंदिर को कुल मिलाकर करीब 220 करोड़ रुपये की आय हुई है. यह आंकड़ा बताता है कि राम मंदिर देश के सबसे बड़े धार्मिक केंद्रों में तेजी से शामिल हो रहा है.

हुंडी दान से सबसे ज्यादा योगदान

मंदिर में श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार दान कर रहे हैं. आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में हुंडी दान के जरिए 54.79 करोड़ रुपये जमा हुए हैं. यह मंदिर की आय का एक बड़ा हिस्सा है.

UP Heat Wave Alert: लू के खतरे पर एक्शन में प्रशासन, DM ने जारी किए सख्त निर्देश यह भी पढ़ें: UP Heat Wave Alert: लू के खतरे पर एक्शन में प्रशासन, DM ने जारी किए सख्त निर्देश

दान काउंटर और ऑनलाइन माध्यम से भी बढ़ा चढ़ावा

मंदिर परिसर में लगे दान काउंटरों से 18.88 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं. वहीं डिजिटल दौर में ऑनलाइन दान भी तेजी से बढ़ रहा है, जिसके जरिए 8.33 करोड़ रुपये मंदिर को मिले हैं. हालांकि देशभर से  दान मिल रहा है, लेकिन विदेशी श्रद्धालुओं का योगदान विदेशी दान के रूप में मंदिर को  78 लाख रुपये  प्राप्त हुए हैं. राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या की पहचान देश-विदेश में और मजबूत हुई है. यहां पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों में तेजी आई है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा फायदा मिल रहा है.

गोरखपुर-बस्ती समेत कई जिलों में मौसम का अलर्ट, आज तेज आंधी-बारिश की चेतावनी यह भी पढ़ें: गोरखपुर-बस्ती समेत कई जिलों में मौसम का अलर्ट, आज तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

_ Uttar Pradesh News (5) (1)
11 महीनों में करोड़ों का दान
हर दिन लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे

मंदिर में रोजाना हजारों-लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. त्योहारों और खास अवसरों पर यह संख्या और भी बढ़ जाती है, अयोध्या में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
24 Mar 2026 By Shobhit Pandey

अयोध्या में 11 महीनों में करोड़ों का चढ़ावा, जानें विदेशी श्रद्धालुओं ने कितना किया दान

Uttar Pradesh News

अयोध्या में इन दिनों राम मंदिर को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. मंदिर का निर्माण काम तेजी से चल रहा है और खुलने के बाद से ही देश के अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. अब हनुमानगढ़ी में सिर्फ मंगलवार ही नहीं बल्कि हर दिन भक्तों की लंबी लाइन लग रही है. इसी बीच 26 मार्च को राम नवमी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है ताकि आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो.

11 महीनों में 220 करोड़ रुपये की आय

 वर्ष 2025-26 में राम मंदिर ने 1 अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक मंदिर को कुल मिलाकर करीब 220 करोड़ रुपये की आय हुई है. यह आंकड़ा बताता है कि राम मंदिर देश के सबसे बड़े धार्मिक केंद्रों में तेजी से शामिल हो रहा है.

हुंडी दान से सबसे ज्यादा योगदान

मंदिर में श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार दान कर रहे हैं. आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में हुंडी दान के जरिए 54.79 करोड़ रुपये जमा हुए हैं. यह मंदिर की आय का एक बड़ा हिस्सा है.

दान काउंटर और ऑनलाइन माध्यम से भी बढ़ा चढ़ावा

मंदिर परिसर में लगे दान काउंटरों से 18.88 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं. वहीं डिजिटल दौर में ऑनलाइन दान भी तेजी से बढ़ रहा है, जिसके जरिए 8.33 करोड़ रुपये मंदिर को मिले हैं. हालांकि देशभर से  दान मिल रहा है, लेकिन विदेशी श्रद्धालुओं का योगदान विदेशी दान के रूप में मंदिर को  78 लाख रुपये  प्राप्त हुए हैं. राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या की पहचान देश-विदेश में और मजबूत हुई है. यहां पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों में तेजी आई है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा फायदा मिल रहा है.

_ Uttar Pradesh News (5) (1)
11 महीनों में करोड़ों का दान
हर दिन लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे

मंदिर में रोजाना हजारों-लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. त्योहारों और खास अवसरों पर यह संख्या और भी बढ़ जाती है, अयोध्या में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/ayodhya/ayodhya-ram-mandir-11-mahine-me-crore-daan-videshi-shraddhaluon-ka-yogdan-kitna/article-25154
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।