संत रविदास की 650वीं जयंती पर BJP की वंदन यात्रा, गांव-गांव पहुंचा समरसता का संदेश
भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में महादेवा विधानसभा क्षेत्र में कलश के साथ वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान शनिवार को भी जारी रहा. बनकटी मण्डल के बरोहिया कलॉ गांव में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने सम्बोधन में कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज ने समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया था. उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और आपसी प्रेम बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं. इस कलश वंदन यात्रा का उद्देश्य उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है. भाजपा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है.
संत गुरु रविदास ने अपने जीवनभर सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया. कार्यक्रम के जिला संयोजक भाजपा के जिला महामंत्री और साऊंघाट के ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार ने बताया कि वंदन यात्रा शनिवार को बनकटी मण्डल के सिसई बाबू, दुबौली कलॉ, खरवनिया, देईसाड़, मकदूमपुर, मथौली आदि क्षेत्रों में पहुंची. गांवों में यात्रा का भव्य स्वागत करने के साथ ही महान संत रविदास के संदेश को आत्मसात कर आगे बढने पर जोर दिया गया. भाजपा नेता अभिषेक कुमार ने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी उनके समय में थीं. उनका जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के सम्मान और उत्थान के लिए समर्पित रहा. कहा कि अभियान को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है. वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान में बनकटी मण्डल अध्यक्ष अंकित पाण्डेय ‘पवन’, जगदम्बा शुक्ल, रविचन्द पाण्डेय, चन्द्रशेखर मुन्ना, सतीश सोनकर, अखिलेश कुमार शुक्ल के साथ ही स्थानीय नागरिक शामिल रहे.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है