बस्ती में ‘अशोक मार्ग’ पत्रिका का लोकार्पण, विधायक ने कहा- समाज निर्माण में पत्रकारिता की अहम भूमिका

शनिवार को प्रेस क्लब सभागार में अशोक मार्ग पत्रिका का लोकार्पण करते हुये मुख्य अतिथि विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में पत्र-पत्रिकाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्होने कहा कि पत्रकारिता सिर्फ लोगों को घटनाओं के बारे में बताने से कहीं अधिक  इतिहास को दर्ज करती है, तथ्यों को एकत्रित करती है, विविध दृष्टिकोणों की तलाश करती है और सामाजिक परिवर्तन को प्रभावित करती है. कहा कि निश्चित रूप से अशोक मार्ग पत्रिका जन भावनाओं पर खरा उतरेगी.

मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने कहा कि  पत्रकारिता जो कठोर नैतिकता पर आधारित हो, कल्पना के बजाय तथ्यों के प्रति प्रतिबद्ध हो, और सनसनीखेज खबरों के बजाय सार को प्राथमिकता देती हो, समाज को सही दिशा देने में सक्षम होती है. अशोक मार्ग पत्रिका के संरक्षक डा. वी.के. वर्मा ने अतिथियों, सहयोगियों का स्वागत करते हुये कहा कि यह पत्रिका निश्चित रूप से जन भावनाओं पर खरा उतरेगी. सम्पादक रघुनाथ पटेल ने कहा कि पत्रिका का मुख्य उद्देश्य जन सरोकारों को स्वर देना है. संचालन करते हुये वरिष्ठ कवि डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने पत्रकारिता के उपादेयता पर प्रकाश डाला.

_ Uttar Pradesh News (89)

लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को भारतीय बस्ती के सम्पादक प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, मस्तराम वर्मा, गंगा प्रसाद कन्नौजिया, सिद्धनाथ प्रजापति, जय श्रीलाल, हेमन्त राव, प्रमोद कुमार यादव, परशुराम पटेल, नन्द किशोर वर्मा, हितेन्द्र कुमार वर्मा, फूलचन्द सिंह, चन्द्रभान पटेल, परशुराम पटेल आदि ने पत्र पत्रिकाओं के बदलते रूप और भूमिका पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर मुख्य रूप से डा. श्यामनरायन चौधरी, हरिओम चौधरी, दीपक सिंह प्रेमी, राहुल चौहान, दीनानाथ चौधरी, सामईन फारूकी के साथ ही बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी, विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग उपस्थित रहे.

15वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए गांधीवादी विचारक वंशीधर दूबे, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें: 15वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए गांधीवादी विचारक वंशीधर दूबे, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

संत रविदास की 650वीं जयंती पर BJP की वंदन यात्रा, गांव-गांव पहुंचा समरसता का संदेश यह भी पढ़ें: संत रविदास की 650वीं जयंती पर BJP की वंदन यात्रा, गांव-गांव पहुंचा समरसता का संदेश

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
08 Aug 2026 By Vikas kumar

बस्ती में ‘अशोक मार्ग’ पत्रिका का लोकार्पण, विधायक ने कहा- समाज निर्माण में पत्रकारिता की अहम भूमिका

शनिवार को प्रेस क्लब सभागार में अशोक मार्ग पत्रिका का लोकार्पण करते हुये मुख्य अतिथि विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में पत्र-पत्रिकाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्होने कहा कि पत्रकारिता सिर्फ लोगों को घटनाओं के बारे में बताने से कहीं अधिक  इतिहास को दर्ज करती है, तथ्यों को एकत्रित करती है, विविध दृष्टिकोणों की तलाश करती है और सामाजिक परिवर्तन को प्रभावित करती है. कहा कि निश्चित रूप से अशोक मार्ग पत्रिका जन भावनाओं पर खरा उतरेगी.

मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने कहा कि  पत्रकारिता जो कठोर नैतिकता पर आधारित हो, कल्पना के बजाय तथ्यों के प्रति प्रतिबद्ध हो, और सनसनीखेज खबरों के बजाय सार को प्राथमिकता देती हो, समाज को सही दिशा देने में सक्षम होती है. अशोक मार्ग पत्रिका के संरक्षक डा. वी.के. वर्मा ने अतिथियों, सहयोगियों का स्वागत करते हुये कहा कि यह पत्रिका निश्चित रूप से जन भावनाओं पर खरा उतरेगी. सम्पादक रघुनाथ पटेल ने कहा कि पत्रिका का मुख्य उद्देश्य जन सरोकारों को स्वर देना है. संचालन करते हुये वरिष्ठ कवि डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने पत्रकारिता के उपादेयता पर प्रकाश डाला.

_ Uttar Pradesh News (89)
बस्ती में ‘अशोक मार्ग’ पत्रिका का लोकार्पण, विधायक ने कहा- समाज निर्माण में पत्रकारिता की अहम भूमिका

लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को भारतीय बस्ती के सम्पादक प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, मस्तराम वर्मा, गंगा प्रसाद कन्नौजिया, सिद्धनाथ प्रजापति, जय श्रीलाल, हेमन्त राव, प्रमोद कुमार यादव, परशुराम पटेल, नन्द किशोर वर्मा, हितेन्द्र कुमार वर्मा, फूलचन्द सिंह, चन्द्रभान पटेल, परशुराम पटेल आदि ने पत्र पत्रिकाओं के बदलते रूप और भूमिका पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर मुख्य रूप से डा. श्यामनरायन चौधरी, हरिओम चौधरी, दीपक सिंह प्रेमी, राहुल चौहान, दीनानाथ चौधरी, सामईन फारूकी के साथ ही बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी, विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग उपस्थित रहे.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/inaugurating-ashok-marg-magazine-in-basti-mla-said-important-role/article-25870
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है