15वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए गांधीवादी विचारक वंशीधर दूबे, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

 प्रसिद्ध गांधीवांदी विचारक कला प्रसार समिति के पूर्व उप सभापति  वंशीधर दूबे को उनके पन्द्रहवीं पुण्य तिथि पर याद किया गया. शुक्रवार को समिति के सचिव हरिस्वरूप दूबे, उप सभापति रश्मि दूबे के संयोजन में समिति पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गांधी कला भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बापू प्रतिमा को नमन् किया. माल्यार्पण के बाद  एक गोष्ठी आयोजित कर वंशीधर दूबे के योगदान को याद किया गया. वीरेन्द्रनाथ पाण्डेय, अमरनाथ शुक्ला, देवानन्द पाण्डेय, शेषनाथ पाठक, अपूर्व शुक्ल, हरीश पाठक आदि ने कहा कि वंशीधर दूबे ने गांधी कला भवन को आधार बनाकर बापू के विचारों से लोगों को जोड़ने का आखिरी क्षण तक अपना प्रयास जारी रखा.

वे प्रसिद्ध गांधीवादी थे. आज  गांधी कला भवन को विकास प्राधिकरण का कार्यालय बना दिया गया है, इसके बाद से ही वैचारिकी का प्रमुख स्थल हाशिये पर है. इसके बावजूद प्रसिद्ध गांधीवादी वंशीधर दूबे का योगदान सदैव याद किया जायेगा. समिति के सचिव हरिस्वरूप दूबे ने कहा कि वंशीधर दूबे के सपनों को पूरा करने के लिये कला प्रसार समिति का रचनात्मक संघर्ष जारी रहेगा.
प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक वंशीधर दूबे को नमन् करने वालों में यजत शुक्ल, पदमेश दूबे, गुरू प्रसाद शुक्ल, राजेश पाठक, पूजा, पूनम, सूर्यकान्त तिवारी, अरविन्द तिवारी, सुड्डू श्रीवास्तव, अमरनाथ शुक्ल आदि शामिल रहे.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
07 Aug 2026 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/tribute-was-paid-by-garlanding-the-statue-of-gandhian-thinker/article-25868
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है