UP के इस जिले में गैस सिलेंडर की दिक्कतों को लेकर DM ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों एलपीजी गैस को लेकर लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग कराने के बाद मोबाइल पर डिलीवर्ड का मैसेज आ जाता है, लेकिन हकीकत में उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा. ऐसे मामलों में लोग गैस एजेंसी और डिलीवरी सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं. कई जगहों पर उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि बिना सिलेंडर दिए ही सिस्टम में डिलीवरी दिखा दी जा रही है, जिससे उन्हें दोबारा बुकिंग कराने में भी दिक्कत हो रही है. इस स्थिति से खासकर ग्रामीण और कस्बाई इलाकों के लोग ज्यादा परेशान हैं, जहां पहले से ही गैस सप्लाई अनियमित रहती है. कई परिवारों को मजबूरी में चूल्हे या अन्य विकल्पों का सहारा लेना पड़ रहा है.
देवरिया में एलपीजी गैस शिकायतों के लिए नया मोबाइल नंबर जारी
देवरिया में गैस से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए प्रशासन ने नया मोबाइल नंबर जारी किया है. जिला पूर्ति अधिकारी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पहले कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर तकनीकी खराबी के कारण सही से काम नहीं कर रहा था, जिससे लोगों को शिकायत दर्ज कराने में दिक्कत हो रही थी.
इस समस्या को देखते हुए अब नया मोबाइल नंबर 8303908024 जारी किया गया है. इस नंबर पर उपभोक्ता कॉल करने के साथ-साथ व्हाट्सएप के जरिए भी अपनी शिकायत और गैस कनेक्शन से जुड़ी जानकारी भेज सकते हैं.
अधिकारियों ने बताया कि इससे शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी और लोगों को पहले की तुलना में ज्यादा सुविधा मिलेगी. हालांकि पुराना हेल्पलाइन नंबर 05568-469715 भी जारी रहेगा, लेकिन तकनीकी दिक्कत के चलते नए नंबर का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी समस्या की जानकारी सीधे इस नंबर पर दें, ताकि समय पर समाधान किया जा सके.

ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।