UP में आज होगा नए पोर्टल का शुभारंभ, कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार

Uttar Pradesh News

लखनऊ में आज सीएम योगी लोक भवन में आयोजित खास कार्यक्रम में निवेश, उद्योग, रोजगार और खेल चारों क्षेत्रों से जुड़े कार्यक्रमों  में हिस्सा लेंगे. सरकार का फोकस एक ओर प्रदेश में निवेश बढ़ाने पर है, वहीं खिलाड़ियों को सम्मान और अवसर देने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

निवेश मित्र 3.0 का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री योगी निवेश मित्र 3.0 का शुभारंभ करेंगे. यह पोर्टल निवेशकों के लिए प्रक्रियाओं को और आसान बनाएगा, जिससे उद्योग लगाने में लगने वाला समय और दिक्कतें कम होंगी. सरकार का लक्ष्य है कि निवेशकों को  किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो और आने वाले समय में प्रदेश में निवेश की बढ़ोतरी हो. 

निवेशकों को मिलेगा इंसेंटिव

सुबह करीब 11 बजे सीएम योगी निवेशकों को इंसेंटिव वितरित करेंगे. इससे पहले से निवेश कर चुकी कंपनियों को प्रोत्साहन मिलेगा और नए निवेशकों का भरोसा भी बढ़ेगा.  इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्राइवेट बिजनेस पार्क स्कीम का भी शुभारंभ करेंगे. इस योजना के तहत कंपनियों को करीब 2,781 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाएगी. इससे प्रदेश में इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा और बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

CM योगी देंगे नियुक्ति पत्र, रिंकू और प्रवीण को मिलेगी बड़ी पोस्टिंग, जानें किस पद पर मिली जिम्मेदारी यह भी पढ़ें: CM योगी देंगे नियुक्ति पत्र, रिंकू और प्रवीण को मिलेगी बड़ी पोस्टिंग, जानें किस पद पर मिली जिम्मेदारी

खिलाड़ियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

शाम करीब 5 बजे मुख्यमंत्री योगी खेल से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान पदक विजेता खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे. सरकार का यह कदम खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें स्थायी रोजगार देने की दिशा में  है. इसी कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को लक्ष्मण पुरस्कार और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा.

यूपी के इस जिले में जाम से मिलेगी राहत, 3 लेन फ्लाईओवर को सरकार से मंजूरी यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में जाम से मिलेगी राहत, 3 लेन फ्लाईओवर को सरकार से मंजूरी

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
24 Mar 2026 By Vikas kumar

UP में आज होगा नए पोर्टल का शुभारंभ, कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार

Uttar Pradesh News

लखनऊ में आज सीएम योगी लोक भवन में आयोजित खास कार्यक्रम में निवेश, उद्योग, रोजगार और खेल चारों क्षेत्रों से जुड़े कार्यक्रमों  में हिस्सा लेंगे. सरकार का फोकस एक ओर प्रदेश में निवेश बढ़ाने पर है, वहीं खिलाड़ियों को सम्मान और अवसर देने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

निवेश मित्र 3.0 का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री योगी निवेश मित्र 3.0 का शुभारंभ करेंगे. यह पोर्टल निवेशकों के लिए प्रक्रियाओं को और आसान बनाएगा, जिससे उद्योग लगाने में लगने वाला समय और दिक्कतें कम होंगी. सरकार का लक्ष्य है कि निवेशकों को  किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो और आने वाले समय में प्रदेश में निवेश की बढ़ोतरी हो. 

निवेशकों को मिलेगा इंसेंटिव

सुबह करीब 11 बजे सीएम योगी निवेशकों को इंसेंटिव वितरित करेंगे. इससे पहले से निवेश कर चुकी कंपनियों को प्रोत्साहन मिलेगा और नए निवेशकों का भरोसा भी बढ़ेगा.  इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्राइवेट बिजनेस पार्क स्कीम का भी शुभारंभ करेंगे. इस योजना के तहत कंपनियों को करीब 2,781 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाएगी. इससे प्रदेश में इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा और बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

खिलाड़ियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

शाम करीब 5 बजे मुख्यमंत्री योगी खेल से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान पदक विजेता खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे. सरकार का यह कदम खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें स्थायी रोजगार देने की दिशा में  है. इसी कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को लक्ष्मण पुरस्कार और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा.

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/lucknow/new-portal-will-be-launched-in-up-today-business-will/article-25160
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है