UP में इस हाईवे पर मरम्मत, 27 मार्च से 20 अप्रैल तक बदलेगा ट्रैफिक रूट, जारी हुआ डायवर्जन प्लान

Uttar Pradesh News

देवरिया में (गोरखपुर-देवरिया-सलेमपुर-मै मैरवा मार्ग) पर मरम्मत कार्य होने जा रहा है, जिसको लेकर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-727ए स्थित देवरिया रेलवे ओवरब्रिज पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा. यह कार्य 27 मार्च 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसके चलते इस अवधि में यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी.

उन्होंने बताया कि आरओबी पर वियरिंग कोट और एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत की जाएगी. कार्य को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने स्थल का निरीक्षण किया है. इसके बाद यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं.

_ Uttar Pradesh News
27 मार्च से बदल जाएगा ट्रैफिक रूट
सलेमपुर से आने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन

सलेमपुर की ओर से आने वाले सभी वाहनों को रूद्रपुर मोड़ से डायवर्ट किया जाएगा. ये वाहन रामचक, रूद्रपुर बाइपास होते हुए दुग्धेश्वर नाथ मंदिर और रामलक्षन मार्ग के जरिए गौरीबाजार होकर गोरखपुर की ओर जाएंगे.

यूपी के इस जिले में जाम से मिलेगी राहत, 3 लेन फ्लाईओवर को सरकार से मंजूरी यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में जाम से मिलेगी राहत, 3 लेन फ्लाईओवर को सरकार से मंजूरी

गोरखपुर से आने वाले वाहनों के लिए व्यवस्था

गोरखपुर की ओर से आने वाले वाहन सामान्य रूप से मुख्य मार्ग (देवरिया आरओबी) से होकर देवरिया, सलेमपुर आदि के लिए जा सकेंगे. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तय डायवर्जन का पालन करें और यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्ग की जानकारी लेकर ही निकलें.

UP में 1,228 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, योगी बोले- 9 साल में 9 लाख नौकरियां बिना लेनदेन यह भी पढ़ें: UP में 1,228 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, योगी बोले- 9 साल में 9 लाख नौकरियां बिना लेनदेन

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
23 Mar 2026 By Shobhit Pandey

UP में इस हाईवे पर मरम्मत, 27 मार्च से 20 अप्रैल तक बदलेगा ट्रैफिक रूट, जारी हुआ डायवर्जन प्लान

Uttar Pradesh News

देवरिया में (गोरखपुर-देवरिया-सलेमपुर-मै मैरवा मार्ग) पर मरम्मत कार्य होने जा रहा है, जिसको लेकर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-727ए स्थित देवरिया रेलवे ओवरब्रिज पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा. यह कार्य 27 मार्च 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसके चलते इस अवधि में यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी.

उन्होंने बताया कि आरओबी पर वियरिंग कोट और एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत की जाएगी. कार्य को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने स्थल का निरीक्षण किया है. इसके बाद यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं.

_ Uttar Pradesh News
27 मार्च से बदल जाएगा ट्रैफिक रूट
सलेमपुर से आने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन

सलेमपुर की ओर से आने वाले सभी वाहनों को रूद्रपुर मोड़ से डायवर्ट किया जाएगा. ये वाहन रामचक, रूद्रपुर बाइपास होते हुए दुग्धेश्वर नाथ मंदिर और रामलक्षन मार्ग के जरिए गौरीबाजार होकर गोरखपुर की ओर जाएंगे.

गोरखपुर से आने वाले वाहनों के लिए व्यवस्था

गोरखपुर की ओर से आने वाले वाहन सामान्य रूप से मुख्य मार्ग (देवरिया आरओबी) से होकर देवरिया, सलेमपुर आदि के लिए जा सकेंगे. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तय डायवर्जन का पालन करें और यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्ग की जानकारी लेकर ही निकलें.

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/deoria/up-highway-repair-traffic-diversion-route-27-march-to-20-april/article-25141
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।