यूपी के इस जिले में जाम से मिलेगी राहत, 3 लेन फ्लाईओवर को सरकार से मंजूरी
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कई रूटों पर भारी जाम रोजाना लगता है, जिसको लेकर सरकार लगातार काम कर रही है. इसी को लेकर अब दुबग्गा-हरदोई मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है. जिनमे ऑफिस, स्कूल, एम्बुलेंस जाने वालों के लिए आने वाले समय में राहत मिलेगी
दुबग्गा चौराहे पर 3 लेन फ्लाईओवर को हरी झंडी
लखनऊ के व्यस्त दुबग्गा चौराहे पर 3 लेन फ्लाईओवर निर्माण को मंजूरी दे दी गई है. इस परियोजना के पूरा होने के बाद यहां लगने वाले लंबे जाम से लोगों को राहत मिलेगी वही यह 3 लेन फ्लाइओवर होने से जिसको नीचे चौराहे पर जाना होगा वह नीचे के रास्ते चला जाएगा वही ऊपर से गुजरने वाले वाहनों को बिना रुकावट वो अपने रास्ते जा पाएंगे
मंत्रिपरिषद ने दी मंजूरी
राज्य मंत्रिपरिषद ने इस पुल निर्माण प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है. प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद अब निर्माण कार्य जल्द शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है. जल्द ही इस पर कब क्या और कैसे होना है इस पर पूरी जानकारी दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: UP में 1,228 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, योगी बोले- 9 साल में 9 लाख नौकरियां बिना लेनदेनकरीब 1800 मीटर लंबा होगा फ्लाईओवर
फ्लाईओवर की कुल लंबाई लगभग 1811.72 मीटर रखी गई है. यह पुल दुबग्गा चौराहे पर ट्रैफिक के दबाव को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा. इस परियोजना पर कुल 30571.37 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. यह निवेश शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है.
जाम से मिलेगी राहत, समय की होगी बचत
दुबग्गा चौराहा लखनऊ के प्रमुख ट्रैफिक पॉइंट्स में से एक है, जहां रोजाना भारी जाम की स्थिति बनी रहती है. फ्लाईओवर बनने के बाद यहां ट्रैफिक सुचारु होगा, जिससे लोगों का समय बचेगा और ईंधन की खपत के साथ-साथ प्रदूषण में भी कमी आएगी. इस फ्लाईओवर के बनने से हरदोई रोड, सीतापुर रोड और अन्य प्रमुख मार्गों पर आवागमन आसान हो जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी. यह परियोजना लखनऊ में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.
यूपी के इस जिले में जाम से मिलेगी राहत, 3 लेन फ्लाईओवर को सरकार से मंजूरी
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कई रूटों पर भारी जाम रोजाना लगता है, जिसको लेकर सरकार लगातार काम कर रही है. इसी को लेकर अब दुबग्गा-हरदोई मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है. जिनमे ऑफिस, स्कूल, एम्बुलेंस जाने वालों के लिए आने वाले समय में राहत मिलेगी
दुबग्गा चौराहे पर 3 लेन फ्लाईओवर को हरी झंडी
लखनऊ के व्यस्त दुबग्गा चौराहे पर 3 लेन फ्लाईओवर निर्माण को मंजूरी दे दी गई है. इस परियोजना के पूरा होने के बाद यहां लगने वाले लंबे जाम से लोगों को राहत मिलेगी वही यह 3 लेन फ्लाइओवर होने से जिसको नीचे चौराहे पर जाना होगा वह नीचे के रास्ते चला जाएगा वही ऊपर से गुजरने वाले वाहनों को बिना रुकावट वो अपने रास्ते जा पाएंगे
मंत्रिपरिषद ने दी मंजूरी
राज्य मंत्रिपरिषद ने इस पुल निर्माण प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है. प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद अब निर्माण कार्य जल्द शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है. जल्द ही इस पर कब क्या और कैसे होना है इस पर पूरी जानकारी दी जाएगी.
करीब 1800 मीटर लंबा होगा फ्लाईओवर
फ्लाईओवर की कुल लंबाई लगभग 1811.72 मीटर रखी गई है. यह पुल दुबग्गा चौराहे पर ट्रैफिक के दबाव को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा. इस परियोजना पर कुल 30571.37 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. यह निवेश शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है.
जाम से मिलेगी राहत, समय की होगी बचत
दुबग्गा चौराहा लखनऊ के प्रमुख ट्रैफिक पॉइंट्स में से एक है, जहां रोजाना भारी जाम की स्थिति बनी रहती है. फ्लाईओवर बनने के बाद यहां ट्रैफिक सुचारु होगा, जिससे लोगों का समय बचेगा और ईंधन की खपत के साथ-साथ प्रदूषण में भी कमी आएगी. इस फ्लाईओवर के बनने से हरदोई रोड, सीतापुर रोड और अन्य प्रमुख मार्गों पर आवागमन आसान हो जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी. यह परियोजना लखनऊ में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है