Basti News: प्रधानों, प्रधानाध्यापकों के समन्वय से सुधरी परिषदीय स्कूलों की दशा - महेश शुक्ल
बस्ती- हर्रैया और दुबौलिया ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों एवं प्रधानाध्यापकों की ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित हुई. हर्रैया ब्लॉक की कार्यशाला बीआरसी परिसर तथा दुबौलिया ब्लॉक की कार्यशाला विशेषरगंज स्थित एक मैरेज हाल में सम्पन्न हुई. कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि गो सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, विशिष्ट अतिथि विक्रमजोत के ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेन्द्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया. खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया.
प्राथमिक विद्यालय तेनुआ की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापकों के समन्वय से परिषदीय स्कूलों की दशा सुधरी है. कहा कि आप सब मिलकर विकास एवं शिक्षा को और आगे बढ़ाने का प्रयास करें. कहा कि कायाकल्प के माध्यम से विद्यालयों में सुविधाएं बढ़ी हैं और गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है. विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि जनप्रतिनिधि और शिक्षक मिलकर विद्यालयों को बेहतर बनाएं. शिक्षकों की मेहनत से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है.
बीईओ ने कहा कि हम सभी को अपने विद्यालय में इंफ्रास्ट्रक्चर और पठन-पाठन को लेकर इस तरह कार्य करना है ताकि हमारे दायित्वों पर कोई प्रश्न ना लगा पाए और यह जनप्रतिनिधियों और प्रधानाध्यापकों के आपसी समन्वय से ही संभव है. उन्होंने डीबीटी, शारदा, विद्यालय प्रबंध समिति, ऑपरेशन कायाकल्प, निपुण भारत मिशन, आईसीटी लैब, बालिका शिक्षा, स्मार्ट क्लास आज के बारे में विस्तार से बताया. उन्मुखीकरण के संदर्भदाता एआरपी सन्तोष कुमार शुक्ल, रवीश कुमार मिश्र, मनोज मिश्र, काशीराम वर्मा और राजीव शुक्ल ने कायाकल्प, निपुण भारत मिशन, बालिका शिक्षा, समावेशी शिक्षा आदि पर विस्तार से बताया.
उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानों और प्रधानाध्यापकों को अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. नवोदय परीक्षा में सफल होने पर कंपोजिट विद्यालय बड़ेरिया कुंवर की चार छात्राओं प्रीति मौर्या, अंजलि प्रजापति, नव्या शर्मा, खुशी वर्मा और उनके शिक्षक अशोक वर्मा, आकांक्षा सिंह तथा प्राथमिक विद्यालय नारायनपुर प्रथम के दो छात्र आदित्य, रितिका और उनके शिक्षक रामजी वर्मा, दिनेश वर्मा को भी सम्मानित किया गया. 100 सेकेंड में 195 देशों का नाम बताने में वाली शंभूपुर विद्यालय की छात्रा दीपांशी तथा प्रधानाध्यापक प्रशान्त मणि सिंह को भी सम्मानित किया गया. आगामी 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हरैया ब्लाक के तीन शिक्षकों अनिल सिंह, माया गुप्ता और चंद्रशेखर ओझा को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन धनीश त्रिपाठी और योगेश सिंग ने किया.
इस अवसर पर आलम चौधरी, अर्जुन सिंह, परशुराम सिंह मुन्ना, पिंटू चौहान, अशोक शुक्ल, प्रभात सिंह, तुलसीराम वर्मा, राधिका यादव, राजकुमार तिवारी, राम सागर वर्मा, विकास पाण्डेय, राम पियारे, श्रवण कुमार, गिरिजेश बहादुर सिंह, विवेक कान्त पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और शिक्षक उपस्थित रहे.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है