Basti News: सिटी पब्लिक स्कूल में विजेताओं को पुरस्कृत कर बढाया हौसला
सिटी पब्लिक स्कूल गनेशपुर के बच्चों में लेखन प्रतियोगिता और गणित ओलंपियाड की प्रतियोगिता कराई गई. इसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया. विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रिया शुक्ला डायरेक्टर अमित शुक्ला प्रबंधक उदय शंकर शुक्ला ने प्रमाण पत्र वितरण किया.
उन्होने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि सिटी पब्लिक स्कूल के छात्र सभी विषयों में अच्छा ज्ञान अर्जित करें इसका पूरा प्रबन्ध किया गया है. साथ ही उनके बीच रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाता है जिससे वे किताबी ज्ञान के साथ ही व्यवहारिक में भी दक्ष होकर देश के सुयोग्य नागरिक बने.
एलकेजी और यूकेजी के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को लेखन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया. वहीं कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को गणित ओलंपियाड में शानदार उपलब्धि के लिए पुरस्कृत कर हौसला बढाया गया. प्रतियोगिता में करण, वीर, नैना, अफजल, सैफुद्दीन, शिवांश, श्रेया, खुशी, मनीषा, विपिन, प्रिंस, आर्यन, आकांक्षा, आराध्या, वीर, एवं अन्य बच्चों ने अपनी विशेष जगह बनाकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है