UP में गैस के बाद पेट्रोल की किल्लत? जानें क्या है सच

Uttar Pradesh News

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई है. अम्बेडकरनगर और अयोध्या समेत कई जगहों पर सुबह से ही लोग पेट्रोल और डीजल लेने के लिए लंबी-लंबी लाइन में खड़े नजर आए. हालात ऐसे हो गए कि कई पंपों पर वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. दरअसल, यह भीड़ किसी वास्तविक कमी की वजह से नहीं, बल्कि अफवाहों के कारण बढ़ी है. लोगों में यह बात फैल गई कि पेट्रोल-डीजल या तो जल्द महंगा हो सकता है या फिर कुछ समय के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा. इसी डर में लोग जरूरत से ज्यादा फ्यूल भरवाने और स्टोर करने के लिए पंपों पर पहुंचने लगे.

अफवाह से बढ़ी परेशानी

अयोध्या के रामपथ स्थित मां जालपा एचपी फिलिंग स्टेशन समेत कई पंपों पर सुबह से ही भीड़ लगी रही. लोगों ने बोतल और कैन में भी पेट्रोल भरवाने की कोशिश की, जिससे स्थिति और भी बिगड़ गई. अचानक बढ़ी भीड़ के कारण कई जगहों पर अव्यवस्था भी देखने को मिली.

पंप मालिकों ने दी सफाई

पेट्रोल पंप संचालकों ने साफ किया है कि ईंधन की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य चल रही है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के हिसाब से ही फ्यूल लें. फिलहाल प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है, ताकि किसी तरह की अनावश्यक परेशानी न हो.

गाजियाबाद में जिलाधिकारी ने 24 घंटे में बदला फैसला, ऑनलाइन क्लास का आदेश वापस, अब खुलेंगे स्कूल यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में जिलाधिकारी ने 24 घंटे में बदला फैसला, ऑनलाइन क्लास का आदेश वापस, अब खुलेंगे स्कूल

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
25 Mar 2026 By Vikas kumar

UP में गैस के बाद पेट्रोल की किल्लत? जानें क्या है सच

Uttar Pradesh News

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई है. अम्बेडकरनगर और अयोध्या समेत कई जगहों पर सुबह से ही लोग पेट्रोल और डीजल लेने के लिए लंबी-लंबी लाइन में खड़े नजर आए. हालात ऐसे हो गए कि कई पंपों पर वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. दरअसल, यह भीड़ किसी वास्तविक कमी की वजह से नहीं, बल्कि अफवाहों के कारण बढ़ी है. लोगों में यह बात फैल गई कि पेट्रोल-डीजल या तो जल्द महंगा हो सकता है या फिर कुछ समय के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा. इसी डर में लोग जरूरत से ज्यादा फ्यूल भरवाने और स्टोर करने के लिए पंपों पर पहुंचने लगे.

अफवाह से बढ़ी परेशानी

अयोध्या के रामपथ स्थित मां जालपा एचपी फिलिंग स्टेशन समेत कई पंपों पर सुबह से ही भीड़ लगी रही. लोगों ने बोतल और कैन में भी पेट्रोल भरवाने की कोशिश की, जिससे स्थिति और भी बिगड़ गई. अचानक बढ़ी भीड़ के कारण कई जगहों पर अव्यवस्था भी देखने को मिली.

पंप मालिकों ने दी सफाई

पेट्रोल पंप संचालकों ने साफ किया है कि ईंधन की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य चल रही है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के हिसाब से ही फ्यूल लें. फिलहाल प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है, ताकि किसी तरह की अनावश्यक परेशानी न हो.

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/up-petrol-diesel-shortage-rumor-long-queues/article-25190
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है