UP पंचायत चुनाव पर आज आएगा फैसला? हाईकोर्ट के निर्देशों पर टिकी सबकी नजर
UP Panchayat Election 2026
प्रयागराज में पंचायत चुनाव को लेकर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होनी है. कोर्ट पहले ही राज्य चुनाव आयोग से पूरी चुनावी रूपरेखा और शेड्यूल प्रस्तुत करने को कह चुका है. ऐसे में आज की सुनवाई काफी महत्वपूर्ण है.
आयोग से मांगी गई थी पूरी योजना
13 मार्च को हुई पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग से पंचायत चुनाव की विस्तृत रूपरेखा मांगी थी. कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि चुनाव कब और कैसे कराए जाएंगे, इसका पूरा शेड्यूल पेश किया जाए. साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा था कि 26 मई 2026 से पहले चुनाव का पूरा कार्यक्रम तय होना चाहिए.
सरकार का दावा- समय पर होंगे चुनाव
इस मामले पर प्रदेश सरकार की तरफ से भी साफ संकेत दिए गए हैं. योगी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर पहले ही कह चुके हैं कि पंचायत चुनाव तय समय पर ही कराए जाएंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया ग्राम प्रधान का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. राजभर के अनुसार, सभी जिलों में चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया समय से पूरी हो सके.
याचिका के बाद बढ़ी सक्रियता
यह पूरा मामला इम्तियाज हुसैन की ओर से दाखिल याचिका के बाद और तेज हो गया है. याचिका में समय पर पंचायत चुनाव कराने की मांग की गई थी, जिस पर हाईकोर्ट लगातार सुनवाई कर रहा है. अब आज की सुनवाई के बाद यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि चुनाव की तारीखें कब घोषित होंगी और प्रदेश में चुनावी माहौल कब से शुरू होगा.

ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है