बस्ती में ड्राइवर सीट छोड़ बोनट पर बैठा व्यक्ति, चलती सड़क पर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल

basti news

बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा बेहद खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है. व्यक्ति ने ट्रैक्टर की ड्राइवर सीट छोड़कर सीधे बोनट पर बैठकर स्टंट किया. इतना ही नहीं, वह बोनट पर बैठकर हाथ जोड़ते हुए वीडियो बनवा रहा था, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया. अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

चलती सड़क पर किया खतरनाक स्टंट

 यह स्टंट किसी खाली जगह पर नहीं बल्कि चलती सड़क पर किया गया, जहां दोनों तरफ से लगातार वाहन आ-जा रहे थे. इस दौरान युवक ट्रैक्टर के बोनट पर बैठा रहा, जबकि वाहन चल रहा था. ऐसे में जरा सी चूक बड़ा हादसा बन सकती थी. इस तरह की लापरवाही न केवल खुद की जान को खतरे में डालती है, बल्कि सड़क पर चल रहे लोगों के लिए भी जोखिम पैदा करती है.

विरोध के बाद चालक मौके से फरार

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली और उन्होंने इसका विरोध भी किया. लोगों के विरोध को देखते हुए ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया.

बस्ती में पेट्रोल को लेकर क्या है पूरा मामला? एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताई सच्चाई यह भी पढ़ें: बस्ती में पेट्रोल को लेकर क्या है पूरा मामला? एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताई सच्चाई

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
25 Mar 2026 By Vikas kumar

बस्ती में ड्राइवर सीट छोड़ बोनट पर बैठा व्यक्ति, चलती सड़क पर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल

basti news

बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा बेहद खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है. व्यक्ति ने ट्रैक्टर की ड्राइवर सीट छोड़कर सीधे बोनट पर बैठकर स्टंट किया. इतना ही नहीं, वह बोनट पर बैठकर हाथ जोड़ते हुए वीडियो बनवा रहा था, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया. अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

चलती सड़क पर किया खतरनाक स्टंट

 यह स्टंट किसी खाली जगह पर नहीं बल्कि चलती सड़क पर किया गया, जहां दोनों तरफ से लगातार वाहन आ-जा रहे थे. इस दौरान युवक ट्रैक्टर के बोनट पर बैठा रहा, जबकि वाहन चल रहा था. ऐसे में जरा सी चूक बड़ा हादसा बन सकती थी. इस तरह की लापरवाही न केवल खुद की जान को खतरे में डालती है, बल्कि सड़क पर चल रहे लोगों के लिए भी जोखिम पैदा करती है.

विरोध के बाद चालक मौके से फरार

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली और उन्होंने इसका विरोध भी किया. लोगों के विरोध को देखते हुए ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/in-basti-the-man-sitting-on-the-bonnet-left-the/article-25185
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है