यूपी में अब बसों में मिलेगी मेट्रो के तरह सुविधा, इस स्मार्ट कार्ड से कटेगा टिकट

यूपी में अब बसों में मिलेगी मेट्रो के तरह सुविधा, इस स्मार्ट कार्ड से कटेगा टिकट
Uttar Pradesh News

यूपी में विभिन्न राज्यों तथा जिले में बुनियादी ढांचा, शिक्षा और स्मार्ट टेक्नोलॉजी, औद्योगिक विस्तार के साथ-साथ सरकार की तमाम योजनाओं के माध्यम से देश भर में विविध विकास गतिविधियां तीव्र हो चुकी है. जिसमें जिले भर में इंफ्रास्ट्रक्चर में व्यापक प्रभाव देखने को मिला इसके साथ-साथ आर्थिक वृद्धि के वृहद संकेत नीति आयोग तथा अन्य रिपोर्ट स्पष्ट हुआ है. 

अब यात्रियों के साथ होगा स्मार्ट कार्ड

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रेलवे विभाग के तर्ज पर रोडवेज भी अब डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करता नजर आया है जिसमें यह जानकारी स्पष्ट किया गया है कि यात्रियों के हाथ में अब साधारण नहीं अपितु स्मार्ट कार्ड होगा जिससे स्मार्ट कार्ड सफर के दौरान ऑनलाइन रिचार्ज की सुविधा मिल पाएगी रिचार्ज करने के लिए यात्रियों को भाग कर डिपो और स्टेशन तक नहीं पहुंचना होगा परिचालक कंडक्टर ही स्मार्ट कार्ड के रिचार्ज कर सकता है.

इस दौरान यात्रियों की सुविधा और सिस्टम पर पारदर्शी को बनाने के लिए परिवार निगम रोडवेज ने मासिक सीजन टिकट एमएसटी को नए कलेवर मैं स्मार्ट कार्ड के रूप में लॉन्च करवाया जाएगा. राजधानी लखनऊ के बाद गोरखपुर परिक्षेत्र में गोरखपुर और देवरिया रूट पर स्मार्ट कार्ड का प्रशिक्षण प्रारंभ करवा दिया जाएगा जिसे जल्द से जल्द ही स्मार्ट कार्ड की व्यवस्था गोरखपुर और देवरिया के अलावा भी पडरौना, महाराजगंज, सनौली, सिद्धार्थनगर, तथा बस्ती रोड पर भी लागू करवा दिया जाएगा. अब परिचालक को टिकट बुक करने में सहूलियत महसूस होगी नियमित यात्रियों को विशेष छूट दी जाएगी.

यात्री होंगे डिजिटल, मिलेगा बड़ा फायदा

इस डिजिटल प्रक्रिया को लेकर रोडवेज बस के यात्री स्मार्ट कार्ड पर एक रोड पर एक ही बार यात्रा कर पाएंगे एमएसटी पर किसी भी प्रकार की अनियमित नहीं पाई गई है न होने दिया जाएगा ना यात्री इसका दुरुपयोग कर पाएगा और ना ही परिचालक मनमानी कर पाएगा एमएसटी बनवाने के लिए बार-बार बस स्टेशन के काउंटर पर लाइन नहीं लगानी यात्रियों को पड़ेगी. बस एक बार एमएसटी बन जाने से दोबारा बनवाने के झंझट से अब मुक्ति मिल जाएगी एमएसटी रिचार्ज होता रहेगा और यात्रा निर्बाध गति से संचालित होती रहेगी.

इस नई व्यवस्था के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन एमएसटी पर स्मार्ट कार्ड टच को करते ही परिचालक के सामने यात्री का पूरा विवरण प्रदर्शित हो जाएगा यानी एमएसटी ही स्मार्ट कार्ड को पूरी तरीके से स्कैन करके पढ़ लेगा परिचालक आसानी से टिकट बन पाएगा अगर यात्री कार्ड से निर्धारित रोड पर एक बार यात्रा कर चुका है तो निर्धारित रूट के अलावा दूसरे रोड पर यात्रा कर रहा है या कार्ड दूसरे रूट का बना है तथा यात्रा दूसरे रोड पर कर रहा है या कार्ड का रिचार्ज समाप्त हो चुका है कार्ड टच होते ही एमएसटी पूरा इतिहास को निकाल सकता है.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।