यूपी में इस रूट पर बिछेगी रेल लाइन?

यूपी में इस रूट पर बिछेगी रेल लाइन?
यूपी में इस रूट पर बिछेगी रेल लाइन?

उत्तर प्रदेश: अंबिकापुर से होते हुए रेणुकूट, म्योरपुर और बभनी तक रेल लाइन बिछाने की मांग काफी समय से मांगी जा रही थी, अब इस पर कार्य शुरू हो चुका है. इस रेल परियोजना के समर्थन में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पहले ही पदयात्रा की जा चुकी है और अब उत्तर प्रदेश के रेणुकूट व म्योरपुर के लोग भी इस मांग को लेकर एकजुट हो रहे हैं. 

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सरगुजा रेल संघर्ष समिति के सदस्य पहले ही महामाया चौक से घड़ी चौक तक पदयात्रा निकाल चुके हैं. इस तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्र के सामाजिक संगठन भी जागरूक हो गए हैं. लोग रेल परियोजना को लेकर सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं. बीते बुधवार को कई संगठनों ने संयुक्त रूप से संघर्ष समिति के साथ पदयात्रा निकाली, जिससे आंदोलन को और ताकत मिली.

रेलवे बोर्ड को इस प्रस्तावित रेल लाइन की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) अक्टूबर 2023 में सौंप दी गई थी. यह परियोजना अंबिकापुर से रेणुकूट के बीच एक नई रेल लाइन के लिए है, जिसे 2025-26 के बजट में शामिल करने की कोशिश की जा रही है. रेल संघर्ष समिति अब इस मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रही है, जिससे सरकार का ध्यान इस ओर खींचा जा सके.

इस रेल लाइन के निर्मित हो जाने से स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी, साथ ही उद्योगों को भी लाभ होगा. सोनभद्र क्षेत्र के उद्योगों में कच्चा माल अंबिकापुर से आता है और सोनभद्र से कोयले की आपूर्ति की जाती है. अभी इन सभी चीज़ों का परिवहन सड़क मार्ग से होता है, जिससे समय और पैसा दोनों ज्यादा लगता है. रेल लाइन बनने से माल ढुलाई सस्ती होगी और आम जनता को भी आसान सफर का लाभ मिलेगा.

दिल्ली से अंबिकापुर की दूरी कम होगी और दक्षिण भारत के राज्यों तक पहुँचना भी सरल हो जाएगा. छत्तीसगढ़ विधानसभा में इस रेल परियोजना को पहले ही ध्वनि मत से पारित किया जा चुका है. अब उत्तर प्रदेश में भी लोग सड़कों पर उतरने को तैयार हैं. भाजपा नेता सोनाबच्चा अग्रहरि, दीपक सिंह, पारसनाथ गुप्ता, मोनू जायसवाल और सुजीत सिंह ने इस विषय पर कहा है कि इस रेल मार्ग की ज़रूरत को समझना होगा और सरकार को जल्द अनुमति दे देनी चाहिए.

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।