अब पहचान छिपानी नहीं, बताने पर गर्व है, आज़मगढ़ में बोले CM योगी, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का किया ज़िक्र

अब पहचान छिपानी नहीं, बताने पर गर्व है, आज़मगढ़ में बोले CM योगी, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का किया ज़िक्र
अब पहचान छिपानी नहीं, बताने पर गर्व है, आज़मगढ़ में बोले CM योगी, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का किया ज़िक्र

आज़मगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज़मगढ़ में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की बदलती तस्वीर को देश के सामने रखा। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश और खासकर आज़मगढ़ की छवि पूरी तरह बदल चुकी है। पहले लोग अपनी पहचान छिपाते थे, लेकिन अब गर्व से कहते हैं कि वे आज़मगढ़ से हैं।

सीएम योगी ने कहा “8 साल पहले आज़मगढ़ का नाम लेने से लोग डरते थे, बोलने से कतराते थे। लेकिन आज वही आज़मगढ़ विकास, विश्वास और खुशहाली का प्रतीक बन गया है।”

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा आज़मगढ़, विकास को मिलेगी रफ्तार

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का भी विशेष रूप से ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे पूर्वांचल के जिलों को राजधानी लखनऊ और देश की राजधानी दिल्ली से जोड़ने का मजबूत माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर से शुरू होकर आज़मगढ़ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा, जिससे व्यापार, निवेश और रोज़गार के नए अवसर पैदा होंगे।

आज़मगढ़ ने दिए दो-दो मुख्यमंत्री

 सीएम योगी ने कहा कि आज़मगढ़ कोई छोटा या पिछड़ा जिला नहीं है। यह वही ज़िला है जिसने उत्तर प्रदेश को दो-दो मुख्यमंत्री दिए हैं। आज़मगढ़ की प्रतिभा, संस्कृति और सामर्थ्य को नई दिशा देने का काम उनकी सरकार कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि पहले यहाँ का नाम आतंक और अराजकता से जोड़ा जाता था, लेकिन अब यहाँ विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, नई सड़कों और इंडस्ट्रियल ज़ोन का निर्माण हो रहा है।

 विपक्ष पर तंज

मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले की सरकारें माफियाओं को संरक्षण देती थीं, लेकिन अब उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। आज़मगढ़ में भी माफियावाद और जातिवाद की राजनीति का अंत हो रहा है, और विकास सबका हो रहा है।

On

About The Author

Harsh Sharma   Picture

 

हर्ष शर्मा उत्तर प्रदेश में सक्रिय एक युवा डिजिटल पत्रकार हैं। उन्होंने Inkhabar, Expose India और Times Bull जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में काम किया है। SEO फ्रेंडली लेखन और डिजिटल न्यूज प्रोडक्शन में अनुभव रखते हैं। वर्तमान में भारतीय बस्ती में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।